रणवीर सिंह के ब्रांड वीडियो ने मचाया धमाल 
मनोरंजन

रणवीर सिंह के ब्रांड वीडियो ने मचाया धमाल, दीपिका पादुकोण की तारीफ ने खींचा सभी का ध्यान

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हमेशा एक-दूसरे के लिए सपोर्टिव रहते हैं। हाल ही में, एनर्जी पावरहाउस रणवीर सिंह ने निकुंज बियानी के साथ मिलकर अपने प्रोटीन फूड और सप्लीमेंट ब्रांड 'सुपरयू' की शुरुआत की है।

सोनाली झा

मुंबई: एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हमेशा एक-दूसरे के लिए सपोर्टिव रहते हैं, चाहे वह निजी हो या पेशेवर पहलू। सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाले पोस्ट से लेकर पब्लिक इवेंट्स में एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाने तक, ये कपल हर बार हमें इंस्पिरेशन देता है। हाल ही में, एनर्जी पावरहाउस रणवीर ने निकुंज बियानी के साथ मिलकर अपने प्रोटीन फूड और सप्लीमेंट ब्रांड 'सुपरयू' की शुरुआत की है।

रणवीर सिंह ने लॉन्च प्रमोशन के लिए एक कैंपेन की शुरुआत की है। इस कैंपेन में उनकी एनर्जी झलकती है और यह सभी उम्र के लिए हेल्दी प्रोटीन ऑप्शन्स की अहमियत पर जोर देता नजर आ रहा है। रणवीर सिंह ने एक अनोखे वीडियो में अपनी एनर्जी के राज से पर्दा उठाया है, जिसमें वह अपनी जबरदस्त एनर्जी और सिग्नेचर चार्म को पेश करते दिखाई दे रहे है।

बता दें कि ये अनोखा वीडियो वायरल हो गया है और दीपिका ने इसपर सबसे पहले कॉमेंट करते हुए लिखा है कि ब्रिलियंट। रणवीर के लिए दीपिका की तारीफें उनके गर्व को जाहिर करती हैं और फैंस को दिखाती हैं कि ये दोनों हमेशा एक-दूसरे के सबसे बड़े सपोर्टर हैं। फिटनेस रूटीन, ब्रांड्स या मूवी प्रोजेक्ट्स, हर मामले में वे कपल गोल्स सेट करते हैं।

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, रणवीर सिंह को सिंघम अगेन में सिम्बा की भूमिका के लिए खूब तारीफ मिल रही है और उनके पास कुछ रोमांचक प्रोजेक्ट भी हैं। वह जल्द ही डॉन 3 में आइकॉनिक किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह डायरेक्टर आदित्य धर के साथ एक एक्शन से भरपूर फिल्म के लिए भी हाथ मिलाया है, जिसमें वह एक और शानदार परफॉर्मेंस का वादा करते हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान