रणवीर इलाहाबादिया को जूते-चप्पल की माला पहनाएंगे लोग! 
मनोरंजन

Ranveer Allahbadia को जूते और चप्पल की माला पहनाएंगे लोग! घर से बाहर निकलना होगा दुश्वार

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया अश्लील टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें सजा सुना रहे हैं, लोगों उन्हें जूते चप्पल की माला पहनने की बात कर रहे हैं।

अनिल सिंह

रणवीर इलाहाबादिया के प्रति लोगों का गुस्सा अभी कम नहीं हुआ है। रणवीर ने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में अश्लील टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने एक प्रतिभागी के माता-पिता के अंतरंग संबंध के बारे में भद्दी बात कही थी। उसके बाद उनका वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हुआ। लोगों में रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ गुस्सा बढ़ता गया। सुनील पाल ने रणवीर इलाहाबादिया को आतंकवादी बताया, तो वहीं मुकेश खन्ना ने बयान दिया कि ऐसे लोगों का मुंह काला करके उन्हें गधे पर घूमाना चाहिए। इतना ही नहीं इनको सरेआम थप्पड़ मारा जाना चाहिए। वहीं सोशल मीडिया पर लोग रणवीर इलाहाबादिया को जूते चप्पल की माला पहनने की बात कर रहे हैं। कहा जा सकता है रणबीर को लेकर लोगों का गुस्सा चरम पर है और ऐसे में अब उनका घर से निकलना भी दुश्वार हो गया है।

सोशल मीडिया पर रणवीर इलाहाबादिया को लेकर लोगों में राय बंटी हुई है। कुछ लोगों का यह मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खुलेआम नंगापन दिखाया जा रहा है, गाली गलौज का इस्तेमाल भी धड़ल्ले से हो रहा है, तो क्या वह युवाओं को बर्बाद नहीं करता? तो वहीं दूसरे तबके का यह मानना है कि रणवीर इलाहाबादिया ने अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग किया है, ऐसे में इस तरह के लोगों के लिए कड़ी सजा और जुर्माना होना चाहिए। मुकेश खन्ना ने एक पोस्ट जारी की है, जिसके थंबनेल पर 'यह क्या अश्लीलता है', 'कोई थप्पड़ क्यों नहीं मारता इन्हें' जैसे वाक्य लिखे हुए हैं। इसी पर आए कमेंट में 'अर्जुन कुमार ऑफिशियल 111' नाम के एक यूजर ने लिखा है। थप्पड़ के साथ इन्हें जूते चप्पल की माला पहनाओ इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणवीर इलाहाबादिया को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का यह मानना है, रणवीर इलाहाबादिया ने जो बयान दिया है, बेशक वह बयान गलत है, जिसके लिए कानून अपनी तरह से काम करेगा, लेकिन जिस तरह से समाज खुद उन्हें सजा देने की बात कर रहा है, यह किसी भी मायने में सही नहीं हो सकता। जनता का गुस्सा जायज है, लेकिन जिस तरह से वह खुद सजा देना चाह रही है, यह तरीका गलत है। उम्मीद है कि रणवीर इलाहाबादिया के मामले में भी लोगों का आक्रोश कम होगा और जनता ऐसे लोगों को खुद सजा देने के बजाय न्याय व्यवस्था में विश्वास करेगी।  कॉमेडियन पर अंकुश लगाना है, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चल रही अश्लीलता पर भी अंकुश लगना चाहिए।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस