रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

रानी मुखर्जी ने ‘मर्दानी’ बन की धमाकेदार वापसी, सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट, रनटाइम जानकर चौंक जाएंगे फैंस

Rani Mukerji Upcoming Movies: रानी मुखर्जी तीसरी बार ‘मर्दानी’ बनकर लौट रही हैं। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म का रनटाइम, कहानी और रिलीज डेट।

स्नेहा मौर्या

Mardaani 3 Receives Certificate From CBFC: बॉलीवुड की दमदार अदाकारा रानी मुखर्जी जब भी बड़े पर्दे पर नजर आती हैं, अपनी एक्टिंग से दर्शकों को चौंकाना नहीं भूलतीं। उनकी पिछली फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को जबरदस्त सराहना मिली थी, जिसके लिए उन्हें अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड भी हासिल हुआ। अब रानी एक बार फिर अपने सबसे आइकॉनिक किरदार के साथ वापसी कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं उसके बारे में...

तीसरी बार ‘मर्दानी’ अवतार में नजर आएंगी रानी मुखर्जी

दरअसल, रानी मुखर्जी ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल को फैंस आज भी खास मानते हैं। ‘मर्दानी’ फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं। अब ‘मर्दानी 3’ के जरिए रानी तीसरी बार इस मजबूत और निडर पुलिस ऑफिसर के रूप में लौट रही हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया था। ट्रेलर में दिखाया गया इंटेंस कंटेंट और रानी का रौद्र अवतार दर्शकों को झकझोर देने वाला था। रिलीज नजदीक आते ही फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट

अब फिल्म को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। यानी 16 साल से ऊपर के दर्शक इस फिल्म को थिएटर में देख सकते हैं।

इसके साथ ही फिल्म के रनटाइम का भी खुलासा हुआ है। ‘मर्दानी 3’ की लंबाई करीब 2 घंटे 10 मिनट होगी, जो इस फ्रैंचाइजी की अब तक की सबसे लंबी फिल्म है। साल 2014 में आई ‘मर्दानी’ का रनटाइम 1 घंटा 53 मिनट था, जबकि ‘मर्दानी 2’ सिर्फ 1 घंटा 43 मिनट लंबी थी।

फिल्म की कहानी होगी और भी ज्यादा खतरनाक

खास बात ये है कि ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म को A सर्टिफिकेट मिलेगा, लेकिन मेकर्स ने इसे 16+ कैटेगरी में रखा है। इस बार कहानी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से भी आगे जाएगी। रानी मुखर्जी के सामने खूंखार विलेन ‘अम्मा’ की चुनौती होगी, जिसने पहले ही दर्शकों के बीच खौफ का माहौल बना दिया है। आपको बता दें, फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और माना जा रहा है कि ‘मर्दानी 3’ एक बार फिर रानी मुखर्जी की दमदार वापसी साबित होगी। फिलहाल, फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी