अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के साथ हर सीन था एक्टिंग की क्लास, रानी मुखर्जी ने शेयर किया 'ब्लैक' का किस्सा

Rani Mukerji Black: रानी मुखर्जी ने ब्लैक को अपने करियर का टर्निंग पॉइंट बताया। रानी ने कहा कि अमिताभ बच्चन के साथ हर सीन एक्टिंग की क्लास जैसा था। रानी ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन की भी तारीफ की।

सोनाली झा

Amitabh Bachchan Rani Mukerji Black: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने हाल ही में अपने फिल्मी करियर के 30 साल पूरे कर लिए हैं। तीन दशकों के इस लंबे सफर में रानी ने रोमांटिक, कॉमेडी, ड्रामा और गंभीर विषयों पर आधारित कई यादगार फिल्में कीं। इस मौके पर उन्होंने अपने करियर के खास अनुभवों और सीख को साझा किया, जिसमें फिल्म ‘ब्लैक’ का जिक्र सबसे अहम रहा।

रानी मुखर्जी ने ‘ब्लैक’ को अपने करियर का टर्निंग पॉइंट बताते हुए कहा कि इसने उन्हें एक एक्ट्रेस के तौर पर पूरी तरह बदल दिया। साल 2005 में रिलीज हुई ‘ब्लैक’ में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को दर्शकों और आलोचकों दोनों से जबरदस्त सराहना मिली थी। रानी ने बताया कि अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार के साथ काम करना किसी भी एक्टर के लिए सपने जैसा होता है।

अमिताभ बच्चन से सीखी कला की बारीकियां

रानी मुखर्जी ने कहा कि अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए एक्टिंग की सबसे बेहतरीन क्लास थी। सेट पर उन्हें हर सीन में परफॉर्म करते देखना ऐसा था, जैसे कोई मास्टर आपको कला की बारीकियां सिखा रहा हो। रानी ने यह भी बताया कि ‘ब्लैक’ उनके जीवन की सबसे इमोशनल और आध्यात्मिक फिल्मों में से एक है। फिल्म का फाइनल कट देखने के बाद का पल उनके लिए बेहद खास रहा।

संजय लीला भंसाली की जमकर की तारीफ

रानी ने आगे कहा कि जब अमिताभ जी और मैंने साथ बैठकर फिल्म देखी, तो हम दोनों अपने किरदारों में इतना डूब चुके थे कि एक-दूसरे को गले लगाकर रो पड़े। वो पल आज भी मेरे दिल के बहुत करीब है। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली की तारीफ करते हुए रानी ने कहा कि ‘ब्लैक’ के दौरान उन्होंने एक ऐसी दुनिया बनाई थी, जहां हर कलाकार हर दिन खुद को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा था।

रानी मुखर्जी ने ब्लैक के लिए सीखी साइन लैंग्वेज

रानी के मुताबिक, भंसाली में यह खासियत है कि वह अपने सेट पर सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि कलाकार भी गढ़ते हैं। तैयारियों की बात करें तो रानी मुखर्जी ने खुलासा किया कि ‘ब्लैक’ में अपने किरदार को सच्चाई से निभाने के लिए उन्होंने छह महीने तक साइन लैंग्वेज सीखी थी। इसके अलावा, उन्होंने मूक और श्रवण बाधित लोगों के साथ समय बिताया ताकि उनके भाव, संघर्ष और दुनिया को बेहतर तरीके से समझ सकें।

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही