रानी मुखर्जी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

3 दशकों का शानदार सफर, रानी मुखर्जी को मिला खास सम्मान, एक्ट्रेस ने दिल छू लेने वाली कही बात

Rani Mukerji Special Honour: बॉलीवुड में 3 दशकों के उल्लेखनीय योगदान के लिए एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में स्पेशल सिटेशन से सम्मानित किया गया है।

यति सिंह

Rani Mukerji 30 Years in Cinema: बॉलीवुड की बहुगुणी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपनी एक्टिंग करियर में एक और स्वर्णिम उपलब्धि हासिल कर ली है। सिनेमा जगत में 3 दशक से अधिक समय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली इस दिग्गज एक्ट्रेस को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में एक विशेष सम्मान से नवाजा गया है। विदेश की धरती पर मिला यह सम्मान केवल उनकी अदाकारी की सराहना नहीं है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि भारतीय कहानियों और किरदारों की गूंज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत छाप छोड़ रही है। इस उपलब्धि के बाद रानी मुखर्जी ने भी अपनी खुशी और आभार जताते हुए भावुक संदेश शेयर किया है।

विदेशी सरजमीं पर रानी मुखर्जी का बढ़ा गौरव

ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हो रहे इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 के भव्य मंच पर रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके बेमिसाल योगदान के लिए स्पेशल सिटेशन से सम्मानित किया गया है। 13 से 23 अगस्त तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में भारत और दुनिया भर से कई बड़े कलाकार और फिल्मकार शिरकत कर रहे हैं।

इस प्रतिष्ठित मंच से रानी को मिला यह विशेष सम्मान उनकी कड़ी मेहनत, निरंतरता और सिनेमा के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाता है। विदेशी धरती पर भारतीय सिनेमा का झंडा लहराने की यह घटना उनके फैंस के लिए बेहद गर्व का क्षण बन गई है।

3 दशकों में उकेरे समाज को बदलने वाले किरदार

रानी मुखर्जी का फिल्मी सफर हमेशा से अलग और लीक से हटकर रहा है। उन्होंने अपने करियर में केवल मनोरंजन करने वाली भूमिकाएं ही नहीं चुनीं, बल्कि समाज की रूढ़िवादिता और सोच को चुनौती देने वाले सशक्त किरदार निभाए।

ब्लैक, हम तुम, युवा, बंटी और बबली, नो वन किल्ड जेसिका, हिचकी, मर्दानी फ्रेंचाइजी और मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग ने हर वर्ग के दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने हर चुनौतीपूर्ण भूमिका को पूरी आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारा है, जिसकी वजह से उनके किरदार आज भी लोगों के जेहन में तरोताजा हैं।

सम्मान मिलने के बाद छलका अभिनेत्री का दिल

इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने के बाद रानी मुखर्जी ने बेहद विनम्रता के साथ अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्में, उनके निभाई भूमिका और उनकी आवाज आज अपने घर से बहुत दूर तक पहुंच चुकी हैं।

उनके लिए यह पूरा सफर एक भावुक और यादगार अनुभव रहा है। रानी की बातें यह साफ करती हैं कि जब कोई कलाकार सच्चाई और ईमानदारी के साथ अपना काम करता है, तो भाषा और सीमाओं के बंधन टूट जाते हैं और कला हर दिल तक अपनी राह बना लेती है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा