रानी चटर्जी ने की चिलचिलाती गर्मी में शूटिंग 
मनोरंजन

रानी चटर्जी ने की चिलचिलाती गर्मी में शूटिंग, सोशल मीडिया पर छाया BTS वीडियो

Rani Chatterjee BTS Video: रानी चटर्जी ने अपनी नई फिल्म सास बहु चली स्वर्गलोक की शूटिंग के दौरान का एक मजेदार BTS वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में वह लाल जोड़े में अर्थी पर लेटी नजर आती है।

सोनाली झा

Rani Chatterjee Shoot in Scorching Heat: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपने अलग अंदाज और बेबाक अंदाज से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपने चाहने वालों के लिए आए दिन इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो शेयर करती है। हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘सास बहु चली स्वर्गलोक’ की शूटिंग के दौरान का एक मजेदार बिहाइंड द सीन्स वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह वीडियो देखने वालों को न सिर्फ हंसने पर मजबूर कर रहा है, बल्कि यह भी दिखा रहा है कि पर्दे के पीछे शूटिंग कितनी मजेदार और मुश्किल हो सकती है।

वीडियो में शुरुआत में रानी खुद बताती नजर आती हैं कि वह इस समय अर्थी वाले सीन की शूटिंग कर रही हैं। लाल सुर्ख जोड़े में सुहागन बनी रानी अर्थी पर लेटी हुई हैं और उनके आसपास फिल्म की टीम मौजूद है। वह कैमरे की ओर देखकर मजाक करती हैं और कहती हैं कि मैं ऐसा सीन दूसरी बार कर रही हूं। इससे पहले मैंने फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी’ में भी किया था। लेकिन इस दौरान असली चुनौती थी चिलचिलाती गर्मी।

रानी चटर्जी का वीडियो

वीडियो में रानी खुद कहती हैं कि गर्मी बहुत ज्यादा है। उनकी परेशानी देखकर सेट पर मौजूद एक टीम मेंबर उन्हें पोर्टेबल फैन से हवा देने लगता है। तभी पीछे से किसी की आवाज आती है कि डेड बॉडी को हवा दी जा रही है। यह सुनकर रानी समेत पूरी टीम जोर-जोर से हंसने लगती है। इस मजेदार वीडियो में सिर्फ रानी ही नहीं, बल्कि फिल्म के अन्य कलाकार और क्रू मेंबर्स भी दिखते हैं। कोई कैमरे के पीछे तैयारियों में व्यस्त है तो कोई मस्ती करता नजर आता है।

रानी चटर्जी की फिल्म

रानी चटर्जी ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि 'सास बहु चली स्वर्गलोक’ देखने में जितना मजा आया, उससे कई गुना ज्यादा मजा इसे शूट करने में आया। जिन्होंने कल मिस किया, वे आज बी4यू भोजपुरी पर सुबह 9:45 बजे देख सकते हैं। फैंस ने भी इस वीडियो को हाथों-हाथ लिया। कोई रानी की मस्तीभरी स्माइल की तारीफ करता दिखा तो कोई उनके बिहाइंड द सीन्स अंदाज को रील से भी ज्यादा रियल बता रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और रानी के चाहने वालों को खूब गुदगुदा रहा है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए