लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रणदीप हुड्डा ने शादी की रस्मों पर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानकर रह जाएंगे दंग

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी शादी की रस्मों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। साथ ही उन्होंने बातचीत में बताया कि उनसे एक कटोरी में पेशाब करने के लिए कहा गया था।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा हाल ही में अपनी फिल्म जाट को लेकर चर्चा में थे, लेकिन इस बार सुर्खियों में आने की वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। नवंबर 2023 में उन्होंने मणिपुरी एक्ट्रेस लिन लैशराम से पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाजों के तहत शादी रचाई थी। अब रणदीप ने अपनी इस अनोखी शादी से जुड़ा एक चौंकाने वाला और दिलचस्प अनुभव साझा किया है, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा।

दरअसल, रणदीप ने एक इंटरव्यू में बताया कि शादी की पारंपरिक रस्मों के दौरान उन्हें एक कटोरी और छाता दिया गया था। जब उन्होंने इसका कारण पूछा, तो बताया गया कि अगर शादी की लंबी रस्मों के दौरान उन्हें पेशाब जाना हो, तो वह वहीं कटोरी में छाता खोलकर कर सकते हैं क्योंकि वह उस समय “भगवान” की स्थिति में हैं और मंडप छोड़ना वर्जित है।

रणदीप हुड्डा ने अपनी शादी से जुड़ा किस्सा सुनाया

उन्होंने आगे कहा कि शादी में उनके साथ एक ट्यूटर यानी गाइड भी था, जो हर छोटी-बड़ी बात पर नज़र रखता था। "जब दूल्हा सिर पर पोटली रख लेता है, तो वह सिर नहीं झुका सकता। पूरे समय आपको सिर ऊंचा और पीठ सीधी रखनी होती है। मैं जैसे ही थोड़ी देर के लिए आराम से बैठने लगता, मेरा हेल्पर तुरंत आकर सही पोजीशन में बैठा देता।"

रणदीप ने बताया कि जब उनकी पत्नी लिन मंडप में आईं, तो उनके साथ भी एक गाइड था। लिन मुस्कुरा रही थीं, लेकिन वहां हंसना भी उचित नहीं माना जाता। उन्हें भी डांट पड़ी कि "मुस्कुराना बंद करें, आप इस समय एक देवी हैं।"

दो संस्कृतियां बिल्कुल अलग है

रणदीप ने हरियाणवी और मणिपुरी संस्कृति की तुलना करते हुए कहा, “हमारी संस्कृति थोड़ी असभ्य और देसी अंदाज वाली है, वहीं उनकी संस्कृति बहुत ही सौम्य और शालीन है। उनकी पोशाकें, गहने और रीति-रिवाज बेहद खूबसूरत थे। लिन ने बहुत सारा सोना पहना हुआ था और मुझे लगा जैसे कोई फिल्म का सीन चल रहा हो।”

उन्होंने यह भी बताया कि शादी की रस्में खत्म होते ही, वहां चल रहे सिविल वॉर के बीच अचानक सैकड़ों AK-47 की फायरिंग सुनाई दी, जिसने पल भर के लिए माहौल रोमांचक बना दिया।

हाइड्रोजन और एलएनजी ट्रेन में क्या है असली फर्क? ₹25 लाख की सालाना बचत और जीरो प्रदूषण, जानिए दोनों का अंतर

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026: 24 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है UN Day? जानें इतिहास और भारत की भूमिका

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं