रणबीर कपूर,आलिया भट्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Ranbir Kapoor के सीक्रेट इंस्टा अकाउंट का खुलासा, जानें क्यों Alia Bhatt नहीं कर सकती उन्हें फॉलो?

Ranbir Kapoor News: रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि उनका एक फेक और प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट है, जिसमें राहा के वीडियो भी हैं। लेकिन जानें क्यों आलिया भट्ट नहीं कर सकती उन्हें फॉलो।

स्नेहा मौर्या

Ranbir Kapoor Secret Instagram: बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर अपनी एक्टिंग और पर्सनैलिटी से जितने पॉपुलर हैं, उतना ही वो सोशल मीडिया से दूरी बनाकर भी चर्चा में रहते हैं। हालांकि अब एक्टर ने खुद एक ऐसा राज खोला है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, रणबीर कपूर ने पहली बार खुलासा किया है कि भले ही उनका कोई ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट न हो, लेकिन उनके पास एक सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट जरूर है।

हाल ही में दुबई में एक इवेंट के दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ पहुंचे थे। इस मौके पर हुए Q&A सेशन के दौरान जब रणबीर से पूछा गया कि वो किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्यों नहीं हैं, तो एक्टर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “असल में मेरा एक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट है। मैं वहां सिर्फ बेहतरीन लोगों को देखता हूं और उन्हें फॉलो करता हूं। लेकिन मैं आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया पर नहीं आना चाहता क्योंकि मुझे अपनी फिल्मों के जरिए खुद को एक्सप्रेस करना ज्यादा पसंद है।”

रणबीर कपूर के खुलासे ने फैंस को किया हैरान

हालांकि, उनके इस खुलासे ने फैंस को चौंका दिया है। इसी दौरान मंच पर मौजूद आलिया भट्ट ने भी एक दिलचस्प बात शेयर की है। उन्होंने बताया कि रणबीर के उस सीक्रेट अकाउंट पर राहा कपूर के दो प्यारे वीडियो हैं। इन वीडियोज में रणबीर अपनी बेटी के साथ खेलते और मस्ती करते दिखते हैं।

आलिया भट्ट ने बताया एक्टर को क्यों नहीं करती फॉलो

इसके अलावा खास बात ये है कि जब आलिया भट्ट से पूछा गया कि क्या वो रणबीर का वो अकाउंट फॉलो करती हैं, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “नहीं, रणबीर मुझे फॉलो करने नहीं देते।” इस पर रणबीर ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि “अगर आलिया मुझे फॉलो कर लेगी तो सबको पता चल जाएगा कि ये मेरा अकाउंट है। इसलिए मेरे ज़ीरो फॉलोवर्स हैं और मैं ये वीडियो उसे सीधे दिखा देता हूं।”

फिलहाल अब रणबीर कपूर के इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस अब अंदाजा लगाने में जुट गए हैं कि आखिर रणबीर का वो सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट कौन सा है और उसमें क्या कुछ छिपा है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप