फिल्म रामायण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस के बाद अब ऑस्कर पर रामायण की नजर, 99वें अकादमी अवॉर्ड्स में पेश की दावेदारी

99th Academy Awards: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म रामायण को ऑस्कर के लिए भेज दिया गया है। देश की ऑफिशियल एंट्री गोंधल के बाद भी मेकर्स ने इसे ग्लोबल मंच पर उतारने का बड़ा फैसला किया है।

यति सिंह

Highlights

  • रणबीर कपूर की रामायण को 99वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए दावेदारी पेश की है।

  • इससे पहले मराठी फिल्म गोंधल भारत की आधिकारिक एंट्री है।

  • रामायण के मेकर्स ने स्वतंत्र रूप से ऑस्कर अवॉर्डस में दावेदारी पेश की है।

  • फिल्म के वीएफएक्स की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता कंपनी DNEG से जुड़ी है।

Ramayana Enters Oscars Race: बॉक्स ऑफिस पर पहले ही नोटों की बारिश कर चुकी यह फिल्म रामायण अब सीधे अंतरराष्ट्रीय पटल पर इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में सामने आई एक बड़ी खबर के अनुसार, मेकर्स ने इस भव्य कृति को 99वें अकादमी अवॉर्ड की दौड़ में शामिल करने के लिए आधिकारिक तौर पर आगे बढ़ा दिया है।

यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है जब मराठी फिल्म 'गोंधल' को पहले ही भारत की ऑफिशियल प्रविष्टि के रूप में चुना जा चुका है। इसके बाद भी फिल्म की टीम ने नियमों और शर्तों के तहत स्वतंत्र रूप से अपनी दावेदारी पेश कर दी है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है।

हॉलीवुड फिल्मों जैसा विजुअल लाने की तैयारी

फिल्म रामायण को ऑस्कर अवॉर्ड के स्टेज तक पहुंचाने का फैसला यूं ही नहीं लिया गया है। इसके पीछे एक बेहद मजबूत तकनीकी ताकत काम कर रही है।

फिल्म रामायण के निर्माण से जुड़ी वीएफएक्स कंपनी का इतिहास बेहद शानदार रहा है और यह हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के लिए काम कर चुकी है। इस फेमस कंपनी ने अपने बेहतरीन वीएफ एक्स के दम पर अब तक 8 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

क्या बिना ऑफिशियल एंट्री के ऑस्कर में बनेगी जगह

अकादमी अवॉर्ड्स के नियमों के अनुसार किसी भी देश की आधिकारिक एंट्री होना जरुरी नहीं है यदि कोई फिल्म अंतरराष्ट्रीय मंच के तय पात्रता मानदंडों को पूरा करती है। इसके लिए फिल्म को अमेरिका के कुछ चुनिंदा मेट्रो सिटी क्षेत्रों जैसे लॉस एंजिलिस और न्यूयॉर्क के सिनेमाघरों में लगातार 7 दिनों तक निर्धारित शो के साथ रिलीज करना होता है।

इन कड़े प्रावधानों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद दुनिया भर के मेकर्स सीधे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए से अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकते हैं, और इसी रास्ते को रामायण के मेकर्स ने भी अपनाया है।

अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म नियमों में आए नए बदलाव

ऑस्कर अवॉर्ड्स की इस प्रतिष्ठित प्रतियेगिता में एंट्री पाने के कई अलग-अलग रास्ते होते हैं। परंपरागत रूप से इंटरनेशनल फीचर फिल्म लिस्ट में हर देश की चयन समिति केवल एक ही फिल्म भेजती है। लेकिन पिछले कुछ समय में अकादमी ने नियमों में कुछ ऐसे बदलाव भी किए हैं जो बेहतरीन फिल्म इंडस्ट्री के लिए मददगार साबित हो रहे हैं।

इसके तहत कुछ चुनी हुई और प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पुरस्कार जीतने वाली फिल्मों को भी इस लिस्ट में सीधी पात्रता मिल जाती है। इसका हाल ही का उदाहरण नागा भाषा की फिल्म 'अंग' है जिसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खास सम्मान मिलने के बाद इस दौड़ में जगह मिली है। हालांकि फिल्म रामायण ने सामान्य श्रेणी आवेदन के सख्त नियमों को पूरा करते हुए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बंकर रॉय कौन थे? जिन्होंने गांव की अनपढ़ महिलाओं और दादियों को इंजीनियर बनाया

Weather Update Today: तमिलनाडु और अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कोहरा, जानें अपने राज्य का मौसम

Assam Train Derailment: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे