रवि दुबे, रणबीर कपूर और साई पल्लवी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Ramayana Collection: रणबीर कपूर की 'रामायण' का 16वें दिन भी जलवा, 900 करोड़ के क्लब से बस इतनी दूर रह गई फिल्म

Ramayana Collection Day 16: रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 16वें दिन शाम 7:30 बजे तक 8.90 करोड़ रुपये कमाए। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 872.65 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1547 करोड़ पार पहुंच गया है।

सोनाली झा

Highlights

  • 'रामायण' ने 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को शाम 7:30 बजे तक 8.90 करोड़ रुपये कमाए।

  • भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 872.65 करोड़ रुपये हो गया है।

  • रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने 564.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Ramayana Box Office Collection Day 16: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दो हफ्ते पूरे करने के बाद फिल्म तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है। हालांकि, अब इसकी कमाई की रफ्तार में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म करोड़ों में कारोबार कर रही है। तीसरे शुक्रवार यानी रिलीज के 16वें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' ने शाम 7:30 बजे तक 8.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'रामायण' ने 16वें दिन 7:30 बजे तक 8.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 872.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में पहले के मुकाबले गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन अब भी मजबूत बना हुआ है।

16वें दिन भी जारी है फिल्म की कमाई

फिल्म रामायण की 16वें दिन की ऑक्यूपेंसी 15.1 प्रतिशत दर्ज की गई है। अब सभी की नजरें तीसरे वीकेंड पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म जल्द ही भारत में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

पहले दिन से 15वें दिन तक ऐसा रहा कलेक्शन

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 564.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी रहा।

रिलीज के 15वें दिन फिल्म ने 21,437 शोज के जरिए 19.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसमें हिंदी भाषा से 14 करोड़, मलयालम से 1.75 करोड़, तमिल से 1.50 करोड़, कन्नड़ से 1.40 करोड़ और तेलुगु से 70 लाख रुपये की कमाई हुई थी। 15 दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 863.75 करोड़ रुपये हो गया था।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी पहुंचा 1500 करोड़ पार

कमाई के मामले में 'रामायण' का जलवा विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। रिलीज के 15वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 5 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 515 करोड़ रुपये हो गया।

वहीं, भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1032.15 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस तरह 15 दिनों में 'रामायण' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1547.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। अब तीसरे वीकेंड में फिल्म के 900 करोड़ रुपये के भारतीय नेट कलेक्शन के आंकड़े पर पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

अजीत डोभाल के हाथों में लगेगी हथकड़ी! अमेरिकी कोर्ट ने दिया समन भेजने का आदेश, जानें क्या है मामला?

मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट होंगी विदेशी एयरलाइंस की फ्लाइट्स? अदाणी ग्रुप के फैसले पर क्यों मचा विवाद, जानें असर

दुनिया में युद्ध के बीच भारत में सभ्यताओं का, SCO फोरम में बोले PM मोदी; पाकिस्तानी मंत्री भी रहे मौजूद

भारत आ रहे पाक मंत्री की हसरत रह जाएगी अधूरी, सरकार ने नहीं दी ताज के दीदार की इजाजत, जानें क्यों लगाई रोक?

Cyclone Akvan Live: चक्रवात ‘अकवन’ कमजोर पड़ा, अगले कुछ घंटों में और घटेगी तीव्रता