अयोध्या में रणबीर कपूर के नए निवेश की चर्चा तेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बॉलीवुड से अयोध्या तक...छाया 'रामायण' का जादू, जानिए क्या है Ranbir Kapoor का कनेक्शन ?

Ayodhya Property News: अभिनेता रणबीर कपूर ने रामायण की रिलीजिंग से पहले अयोध्या में जमीन खरीदी है। रणबीर कपूर ने ये जमीन सरयू नदी के किनारे स्थित 'द सरयू' प्रोजेक्ट में खरीदी है।

यति सिंह

Ranbir Kapoor Ayodhya Land: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म को लेकर काफी चर्चा चल रही है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहें है। अभिनेता रणबीर कपूर ने रामायण की रिलीजिंग से पहले अयोध्या में जमीन खरीदी है।

जिसकी सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। रणबीर कपूर ने ये जमीन सरयू नदी के किनारे स्थित 'द सरयू' प्रोजेक्ट में खरीदी है। रणबीर ने सरयू नदी के किनारे स्थित लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में 2,134 वर्ग फीट जमीन 3.31 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

'अयोध्या ने मुझे पुकारा है, मैंने बस जवाब दिया'

रणबीर कपूर इस जमीन को लेकर कहा कि 'अयोध्या ने मुझे पुकारा है मैंने उसका जवाब दिया है। ये जमीन उनके परिवार के लिए विरासत के रूप में होगी। अयोध्या हमारे लिए इतिहास और संस्कृति का हिस्सा है। 'द सरयू' में ये जमीन मेरे परिवार की विरासत का हिस्सा बनेगी।' खबरों के मुताबिक रणबीर कपूर ने हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के इस प्रोजेक्ट में निवेश किया है। हाउस ऑफ अभिनंदन सरयू नदी के किनारे 75 एकड़ में फैला प्रोजेक्ट है। रणबीर ने 2,134 वर्ग फीट ये जमीन 3.31 करोड़ में खरीदी है। बता दें कि ये प्रोजेक्ट सरयू नदी के किनारे 75 एकड़ में फैला लैंडमार्क डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है।इस प्रोजेक्ट में 35 से ज्यादा लग्जरी लाइफस्टाइल सुविधाएं, बड़े क्लब हाउस और 5 एकड़ में फैला एक लग्जरी होटल भी शामिल है।

अमिताभ बच्चन जमीन खरीदने की लिस्ट में शामिल

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी अयोध्या में जमीन खरीदी है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इस साल ये जमीन 35 करोड़ में खरीदी है। और इससे पहले भी साल 2024 में उन्होंने इसी प्रोजेक्ट में 10 हजार वर्ग फुट जमीन 14.5 करोड़ का निवेश किया है।

रणबीर कपूर निभा रहें भगवान राम का किरदार

अभिनेता रणबीर कपूर डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन बनी फिल्म में राम का किरदार निभा रहे है। साथ ही में इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी मां सीता का किरदार निभा रही है। वहीं इस फिल्म में साउथ अभिनेता यश रावण का किरदार निभा रहे है। और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे है। साथ ही साथ टीवी स्टार रवि दुबे भी भगवान राम के भाई लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई