फिल्म 'रामायण' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रणबीर कपूर की रामायण ने दुनियाभर में पार किया 1300 करोड़ का आंकड़ा, KGF समेत कई फिल्मों को चटाई धूल

Ramayana Box Office Collection Day 12: फिल्म 'रामायण' ने भारत में 750 करोड़ रुपये का नेट आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का यह शानदार सफर सिनेमाघरों में दर्शकों का भारी सपोर्ट हासिल कर रहा है।

यति सिंह

Highlights

  • फिल्म रामायण का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1380 करोड़ रुपये के पार पहुंचा।

  • 11वें दिन फिल्म ने भारत में करीब 75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

  • रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है।

Ramayana Worldwide Box Office Collection: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। डायरेक्शन नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण का जादू भारत ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड देखने को मिल रहा है। रिलीज के 11वें दिन भी फिल्म के कलेक्शन का सिलसिला शानदार तरीके से जारी है।

फिल्म रामायण ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। खबरों के अनुसार फिल्म की दुनियाभर में कुल ग्रॉस कमाई 1380 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है। इस सफलता के साथ रामायण ने भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी मजबूत जगह बना ली है।

दूसरे संडे को भी दिखा फिल्म का जबरदस्त क्रेज

फिल्म रामायण की रिलीज के बाद से ही थियेटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पहले हफ्ते के शानदार प्रदर्शन के बाद दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी। दूसरे रविवार को रामायण ने भारत में करीब 75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

इसके साथ ही फिल्म का घरेलू कलेक्शन 748 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया। आमतौर पर दूसरे हफ्ते में फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट आने लगती है, लेकिन रामायण के मामले में दर्शकों का उत्साह लगातार बना हुआ है।

हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा कलेक्शन

फिल्म रामायण को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। हालांकि, फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा हिंदी संस्करण से मिला है। बीते रविवार को हिंदी संस्करण ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। इससे साफ है कि फिल्म को देशभर में दर्शकों का शानदार सपोर्ट मिल रहा है।

रणबीर कपूर और यश की जोड़ी का चला जादू

फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम और यश ने रावण के रोल में नजर आ रहे है। वहीं, साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आ रही हैं। तीनों कलाकारों की स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म के भव्य विजुअल्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। नितेश तिवारी के डायरेक्शन और शानदार तकनीकी काम ने इस पौराणिक कहानी को बड़े पर्दे पर एक अलग अनुभव दिया है।

Chhath Puja LIVE: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

कौरवों जैसी बिखराव की राह पर चला देश तो कमजोर होगा, मोहन भागवत ने फूट डालो और राज करो की नीति पर किया आगाह

Chhath Puja 2026: छठ के समापन पर PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, छठी मैया से की ये खास प्रार्थना

नितिन नबीन ने परिवार के साथ मनाई छठ पूजा, पत्नी दीपमाला के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य; देखें VIDEO

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!