फिल्म 'रामायण' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रामायण पार्ट 1 ने पहले सोमवार तोड़ा धुरंधर 2 का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 663 करोड़ पार

Ramayana Box Office Collection Day 5: रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' ने ऐतिहासिक कलेक्शन करते हुए दुनिया भर में 638 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

यति सिंह

Highlights

  • रामायण पार्ट 1 ने पहले सोमवार को करीब 107.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

  • फिल्म ने सोमवार को कमाए में धुरंधर 2 का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

  • 5 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 638 करोड़ रुपये के पार पहुंचा।

  • विदेशी बाजारों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Ramayana Worldwide Box Office Collection: जब से फिल्म 'रामायण पार्ट 1' फिल्म बड़े पर्दे पर उतरी है, तब से दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि वीकेंड के बाद सिनेमाघरों में फिल्मों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है,

लेकिन इस इस फिल्म ने सोमवार के दिन बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण ही बदल कर रख दिए हैं। फिल्म ने पहले वीकेंड के बाद भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर रचा गया नया इतिहास

फिल्म के सफर का 5वां दिन बेहद चौंकाने वाला रहा जब इसने बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित रूप से लंबी छलांग लगाई। रिपोर्ट्स के अनुसार देश भर में इस फिल्म के 23,862 शोज चलाए गए और इसने अकेले एक दिन में 107.50 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया।

इसके साथ ही भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 346.35 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है। वहीं दूसरी ओर भारत का कुल ग्रॉस कलेक्शन भी 413 करोड़ के पार पहुंच गया है, जो इस बात का सबूत है कि सामान्य दिनों में भी थिएटर्स हाउसफुल चल रहे हैं।

दुनिया भर में चला राम नाम का जादू

केवल भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी इस फिल्म रामायण का जलवा पूरी तरह से कायम है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद फिल्म ने विदेशी बाजारों में भी जबरदस्त कलेक्शन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोमवार को लगभग 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन के साथ, फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 250 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

यदि भारत और विदेशों के आंकड़ों को मिला दिया जाए, तो रिलीज के शुरुआती 5 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने दुनिया भर में 663.90 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है।

लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा फिल्म का क्रेज

फिल्म रामायण की इस अपार सफलता के पीछे इसकी भव्य स्टार कास्ट और बेहतरीन तकनीकी पक्ष का बड़ा हाथ है। रणबीर कपूर की शांत एक्टिंग, यश का खलनायक के रूप में दमदार एक्टिंग और साई पल्लवी की निष्ठावान अदायगी दर्शकों के दिलों को छू रही है।

इसके अलावा फिल्म रामायण के वीएफएक्स और एक्शन सीन की तुलना हॉलीवुड स्तर से की जा रही है, जिससे युवाओं में इसे लेकर भारी क्रेज देखने को मिल रहा है। साउथ सिनेमा के राज्यों जैसे तमिलनाडु और केरल में भी बंपर मांग के कारण सिनेमाघर मालिकों को अतिरिक्त शोज जोड़ने पर विचार करना पड़ रहा है, जो इसकी पॉपुलेरिटी को साफ दर्शाता है।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन