कभी सेट से धक्के देकर निकाले गए थे एक्टर, एक संस्कार ने बदल दी आशुतोष राणा की किस्मत

Ashutosh Rana Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा के जन्मदिन पर जानें एक दिलचस्प किस्सा। जब डायरेक्टर महेश भट्ट के पैर छूने पर उन्हें सेट से बाहर निकाल दिया गया था।
Ashutosh Rana Birthday
आशुतोष राणा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • डायरेक्टर महेश भट्ट आशुतोष राणा के पैर छूने की परंपरा से थे नाराज।

  • आशुतोष राणा को सेट से बाहर निकलवा दिया गया था।

  • आशुतोष राणा ने अपने संस्कारों से समझौता नहीं किया।

  • महेश भट्ट ने प्रभावित होकर उन्हें सीरियल स्वाभिमान में मौका दिया।

Ashutosh Rana Struggle Story: फिलम इंडस्ट्री में अपनी खौफनाक खलनायकी और दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ने वाले एक्टर आशुतोष राणा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 'संघर्ष' और 'दुश्मन' जैसी फिल्मों में उनके रोल ने पर्दे पर ऐसा खौफ पैदा किया था कि दर्शक आज भी सिहर उठते हैं।

आज आशुतोष राणा अपना बर्थडे मना रहे हैं, और इस खास मौके पर उनके जीवन से जुड़ा एक ऐसा दिलचस्प वाकया चर्चा में है, जो हर किसी को हैरान कर सकता है। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें इंडस्ट्री के एक बड़े डायरेक्टर के गुस्से का शिकार होना पड़ा था और उन्हें सेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

जब डायरेक्टर के पैर छूने पर भड़क गए थे महेश भट्ट

यह उन दिनों की बात है जब आशुतोष राणा अपने करियर की शुरुआत करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। वह अपनी हुनर और संस्कारों को साथ लेकर फिल्म मेकर और डायरेक्टर महेश भट्ट से मिलने पहुंचे थे। भारतीय परंपरा और संस्कारों के तहत उन्होंने आदर भाव दिखाते हुए महेश भट्ट के पैर छू लिए।

लेकिन यह बात डायरेक्टर को नागवार गुजरी क्योंकि उन्हें बड़ों के पैर छूने की इस परंपरा से सख्त चिढ़ थी। गुस्से में आकर उन्होंने न सिर्फ आशुतोष को सेट से फौरन बाहर निकलवा दिया, बल्कि अपने असिसटेंट डायरेक्टर को भी कड़ी फटकार लगाई कि ऐसे शख्स को सेट के अंदर आने की इजाजत कैसे दी गई।

Ashutosh Rana Birthday
महेश भट्ट और आशुतोष राणा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

बेज्जती के बावजूद नहीं टूटी आशुतोष की हिम्मत

इतनी बड़ी बेइज्जती और सेट से धक्के मारकर निकाले जाने के बाद भी एक युवा एक्टर का हौसला टूट सकता था, लेकिन आशुतोष राणा  ने हार नहीं मानी। उनका अपनी संस्कृति और संस्कारों पर अटूट विश्वास था।

इसके बाद जब भी उनका सामना महेश भट्ट से होता, वह बिना किसी हिचकिचाहट के पूरे आदर के साथ उनके पैर छू लेते थे। उनकी इस जिद और विनम्रता ने आखिरकार डायरेक्टर का ध्यान अपनी ओर खींच ही लिया। एक दिन परेशान होकर महेश भट्ट ने उनसे पूछ ही लिया कि जब उन्हें पता है कि पैर छूना पसंद नहीं है, तो वह ऐसा बार-बार क्यों करते हैं।

Ashutosh Rana Birthday
Ashutosh Rana Birthday: आशुतोष राणा के नाम के पीछे छिपी है भगवान शिव से जुड़ी कहानी, जानिए कैसे हुआ था नामकरण

संस्कार की ताकत ने बदल दी आशुतोष की किस्मत

आशुतोष राणा ने बेहद शालीनता से जवाब दिया कि बड़ों के लिए आदर दिखाना उनके संस्कार हैं और वह अपनी संस्कृति को कभी नहीं छोड़ सकते। आशुतोष के इस जवाब ने महेश भट्ट के दिल को छू लिया। गुस्से की जगह उनके मन में इस युवा एक्टर के लिए सम्मान जाग उठा और उन्होंने आशुतोष को गले से लगा लिया।

उसी पल उन्हें पॉपुलर टीवी 'स्वाभिमान' में एक गुंडे का रोल निभाने का मौका मिल गया। यह वही मोड़ था जहां से उनके एक्टिंग के सुनहरे सफर की असली शुरुआत हुई और आज वह हिंदी सिनेमा के एक बेहद सम्मानित और मंझे हुए कलाकार के रूप में जाने जाते हैं।