फिल्म रामायण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर रामायण का रिकॉर्डतोड़ आगाज, पहले दिन 65 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन, देखें कुल कलेक्शन

Ranbir Kapoor Ramayana Collection Day 1: डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर में दस्तक देते ही धमाकेदार शुरुआत की है।

यति सिंह

Highlights

  • फिल्म रामायण ने पहले दिन करीब 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

  • फिल्म रामायण देशभर में 25,200 शोज के साथ रिलीज हुई।

  • हिंदी संस्करण से 37 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन का दावा।

  • 5 भाषाओं में फिल्म को दर्शकों का समर्थन मिला।

Ramayana Part 1 Box Office Collection Day 1: भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी भी फिल्म के लिए शायद ही इतना बड़ा और बड़ा स्टेज सजा हो जितना इस बार इस पौराणिक गाथा के लिए तैयार किया गया था। सिनेमा प्रेमियों की लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है और बड़े पर्दे पर वह जादुई दुनिया साकार हो उठी है जिसके चर्चे पिछले कई महीनों से हर तरफ हो रहे थे।

सुबह के पहले शो के साथ ही टिकट खिड़कियों पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और थियेटर्स का माहौल किसी बड़े उत्सव जैसा नजर आने लगा। हर उम्र के दर्शक इस सीन को देखने के लिए खासे उत्सुक दिखाई दिए।

पहले दिन का धमाकेदार शुरुआत

सिनेमाघरों में उतरते ही इस फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और शुरुआती आंकड़ों ने ही सबको हैरान कर दिया है। पहले दिन कुल 25200 शो के जरिए इस महाकाव्य ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

देश भर में इस फिल्म का नेट कलेक्शन 65 करोड़ रुपये के पास पहुंच गया है, जो इसकी जबरदस्त पॉपुलेरिटी को साफ बयां करता है। इस शानदार शुरुआत ने यह साबित कर दिया है कि दर्शक एक बार फिर बड़े पर्दे पर इस ऐतिहासिक कथा को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

अलग-अलग भाषाओं में मिला उम्मीद से बढ़कर प्यार

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण केवल एक ही क्षेत्र तक सीमित नहीं रही, बल्कि देश के हर कोने में इसका असर साफ दिखाई दिया। हिंदी भाषी क्षेत्रों में इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई करते हुए 37 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार किया है।

इसके अलावा कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम संस्करणों में भी दर्शकों ने दिल खोलकर स्वागत किया है। विशेष रूप से कन्नड़ और तेलुगु क्षेत्रों में थिएटर्स के अंदर दर्शकों की भारी भीड़ और ऊंची ऑक्यूपेंसी दर ने सबको चौंका दिया है।

दर्शकों की भारी भीड़ और एडवांस बुकिंग का जादू

इस ऐतिहासिक शुरुआत के पीछे रिलीज से पहले की गई रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग का बहुत बड़ा हाथ है। सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइनें और कई प्रमुख शहरों में शोज़ का हाउसफुल होना यह बता रहा था कि दर्शक इस फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

सुबह से लेकर देर रात तक के सभी प्रमुख शोज़ में दर्शकों की भारी मौजूदगी दर्ज की गई। खासकर नाइट शोज़ के दौरान थियेटर्स में पैर रखने की जगह नहीं बची थी, जिससे यह साफ होता है कि फिल्म रामायण का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है।

नए रिकॉर्ड बनाने की पूरी तैयारी

पहले दिन के इन आंकड़ों को देखकर फिल्म ट्रेड पंडितों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है। जिस तरह से जनता का सपोर्ट मिल रहा है, उससे वीकेंड पर कमाई के आंकड़े और भी ऊपर जाने की पूरी उम्मीद है।

मेकर्स की मेहनत पर्दे पर साफ झलक रही है, और दर्शकों के पॉजीटिव रिएक्शन इस बात का प्रमाण है कि यह फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेरती रहेगी।

भारत से निकलकर कैसे ग्लोबल हुई दिवाली? 20 साल में कितना बदल गया दुनिया का भारत के त्योहारों को देखने का नजरिया

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी दुर्घटना के बाद जमा लोगों को ट्रक ने कुचला; 7 की मौत

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर