फिल्म 'ओम' और 'रामायण' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

'रामायण' की कमाई 1704 करोड़ पार, धनुष की फिल्म 'ओम' ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, गॉडजिला की रफ्तार पड़ी धीमी

Ramayana Box Office Collection Day 19: रणबीर कपूर की रामायण ने 19वें दिन दुनियाभर में 1700 करोड़ रुपये पार कर लिए, जबकि धनुष की ओम ने करियर रिकॉर्ड बनाया और गॉडजिला माइनस जीरो धीमी रही।

यति सिंह

Highlights

  • फिल्म रामायण का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1704.65 करोड़ रुपये पहुंचा।

  • फिल्म ने पुष्पा 2 के 1622 करोड़ रुपये के कमाई के आंकड़े को पीछे छोड़ा।

  • धनुष की ओम ऑपरेशन मोल ने 4 दिन 5.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

  • गॉडजिला माइनस जीरो ने भारत में चौथे दिन 33 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया।

Dhanush Movie Om Day 4 Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा से लेकर हॉलीवुड रिलीज तक दर्शक अलग-अलग कहानियों को पर्दे पर दिखाया जा रहा हैं।

इसी बीच रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने 19वें दिन भी अपनी मजबूत रफ्तार बरकरार रखते हुए वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ रुपये का पड़ाव पार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर धनुष की फिल्म ओम ऑपरेशन मोल ने शुरुआती दिनों में शानदार शुरुआत से रिकॉर्ड कायम किया, जबकि हॉलीवुड फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो के कलेक्शन में काफी सुस्ती बनी हुई है।

रामायण का वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ का सफर

रिलीज के 19वें दिन रामायण ने दुनियाभर में टोटल कलेक्शन के लिहाज से बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है। विदेशों से हुई 563 करोड़ रुपये के कलेक्शन को जोड़कर फिल्म रामायम का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

इस प्रदर्शन के साथ फिल्म ने पुष्पा 2 द रूल के 1,622 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। घरेलू बाजार में 19वें दिन फिल्म ने 9.51 करोड़ रुपये की नेट कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसका टोटल नेट कलेक्शन 952.26 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1,137.72 करोड़ रुपये हो गया है।

धनुष की फिल्म ओम ने बनाया खास नया रिकॉर्ड

फिल्म रामायण की मौजूदगी के बाद भी एक्टर धनुष की फिल्म ओम ऑपरेशन मोल टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ओम ने चौथे दिन भारत में 5.26 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 55.51 करोड़ रुपये तथा ग्रॉस कलेक्शन 64.51 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

शुरुआत के 3 दिनों में इस फिल्म ने दुनियाभर में 85.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसमें भारत से 50.25 करोड़ रुपये नेट और विदेशों से करीब 27 करोड़ रुपये शामिल रहे। इन आंकड़ों के साथ यह फिल्म एक्टर धनुष के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई है।

गॉडजिला माइनस जीरो की रफ्तार क्यों पड़ी धीमी

जहां भारतीय फिल्में दर्शकों को थियेटर्स तक खींच रही हैं, वहीं हॉलीवुड फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिख रही है। 4 दिन फिल्म ने 33 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे देश में इसका कुल नेट कलेक्शन 3.28 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 3.93 करोड़ रुपये पर पहुंचा है।

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर