रामायण के टिकट अब 99 रुपये से शुरू, मेकर्स ने दिया बड़ा ऑफर, जानें कब तक उठा सकते हैं फायदा

Ramayana 99 Rupees Ticket: तीसरे सोमवार को कलेक्शन में गिरावट के बाद रामायण के मेकर्स ने टिकट कीमतों में बड़ी कटौती की है, जिससे कई शो के टिकट 99 रुपये से शुरू हो गए हैं।
Ramayana Ticket Price
फिल्म 'रामायण'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रामायण के टिकट कई सिनेमाघरों में 99 रुपये से शुरू हो गए हैं।

  • तीसरे सोमवार को फिल्म रामायण के कलेक्शन में करीब 64 प्रतिशत की गिरावट आई।

  • 3डी शो के टिकट 119 रुपये से उपलब्ध कराए गए हैं।

Ranbir Kapoor Ramayana Ticket Price: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म रामायण के तीसरे सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद मेकर्स ने टिकट के दामों में बड़ी कटौती कर दी है।

देशभर के कई थियेटर्स में फिल्म रामायण के टिकट अब 99 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे कई जगहों पर कीमतों में 50 से 80 प्रतिशत तक की कमी आई है। लगभग 3 हफ्ते से सिनेमाघरों में चल रही इस फिल्म रामायण ने अब तक भारत में करीब 955 करोड़ रुपये नेट और दुनियाभर में 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

टिकटों के दामों में क्यों की गई कटौती

रिलीज के तीसरे सोमवार यानी 23 नवंबर को फिल्म रामायम की डेली के कलेक्शन में तेज गिरावट दर्ज की गई। उस दिन फिल्म रामायम का कलेक्शन घटकर 12.70 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले दिन की तुलना में 64 प्रतिशत कम है। इसके अलावा यह आंकड़ा फिल्म के सबसे बड़े दिन यानी पहले सोमवार के 107.50 करोड़ रुपये के प्रदर्शन से 89 प्रतिशत नीचे है।

इसी धीमी रफ्तार को संभालने के लिए रामायण के मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गुरुपर्व के मौके पर 99 रुपये से टिकट शुरू होने की घोषणा की। टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर दिखी जानकारी के अनुसार यह घटी हुई दरें केवल मंगलवार के दिन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे हफ्ते के लिए लागू रहेंगी।

मेट्रो सिटीज और प्रीमियम फॉर्मेट में क्या है नए दाम

मुंबई और दिल्ली जैसे मेट्रो सिटी में जहां सामान्य 2डी शो के टिकट पहले 300 से 400 रुपये तक बिक रहे थे, वहां अब कई हॉल में 99 रुपये में टिकट मिल रहे हैं। लेकिन प्रीमियम सीटों जैसे रिक्लाइनर के दाम अभी भी अपेक्षाकृत ज्यादा हैं और करीब 199 से 249 रुपये के दायरे में हैं।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के थ्रीडी शो के टिकट मुंबई और दिल्ली में 119 से 249 रुपये के बीच रखे गए हैं, जो पहले 500 रुपये से ज्यादा हुआ करते थे। वहीं कुछ चुनिंदा शोज पर आईमैक्स थ्रीडी के टिकट घटकर 250 रुपये तक आए हैं, जबकि कई प्रीमियम शोज पर इसके दाम 700 से 800 रुपये के आसपास भी बने हुए हैं।

Ramayana Ticket Price
रामायण की कमाई में गिरावट के बावजूद बड़ा रिकॉर्ड, 19वें दिन वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ पार भारत में 1000 करोड़ करीब

रामायण के पहले पार्ट ने रिलीज के 19वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ दिखाते हुए वर्ल्डवाइड में 1700 करोड़ रुपये का पड़ाव पार कर लिया है। तीसरे सोमवार को डेली की कलेक्शन में तेज गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन फिल्म की कुल रफ्तार अभी भी कई बड़ी फिल्मों के लिए चुनौती बनी हुई है।

भारत में फिल्म रामायम का कुल नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे यह 1 हजार करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े से महज 44.55 करोड़ रुपये दूर है। आने वाले दिनों में दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है, तो यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकती है।