फिल्म रामायण  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Ramayana BO Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस में बजा रामायण का डंका, 7वें दिन कमाए 70 करोड़ से ज्यादा

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की रामायण ने रिलीज के सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी। फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • रामायण ने सातवें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई

  • 70.65 करोड़ के कलेक्शन के साथ 500 करोड़ क्लब में एंट्री

  • बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन का रिकॉर्ड तोड़ा

Ramayana Box Office Collection Day 7: नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण ने रिकॉर्डतोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। दिवाली की छुट्टियों का पूरा फायदा इस फिल्म को मिल रहा है।

बुधवार को वीकडे होने के बाद भी रामायण की कमाई में कोई बदलाव नहीं आ रहा है। बुधवार को फिल्म की कमाई की रफ्तार और भी तेज होती हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि रामायण ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई हासिल की है।

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

हिंदी फिल्म सिनेमा में रामायण ऐसी फिल्म रही, जो रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन गई थी। फिल्म रामायण की रिलीज से पहले ही उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ की कमाई करके इतिहास रच सकती है। हालांकि फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 64.85 करोड़ की ही कमाई की थी। साथ ही फिल्म ने दूसरे दिन पर भी कोई खास कमाल नहीं किया था।

फिल्म रामायण को दिवाली के बाद पड़ी छुट्टियों का बेहतरीन लाभ मिला। जहां सोमवार को फिल्म ने 107 करोड़ की कमाई हासिल की तो, मंगलवार को फिल्म ने 94 करोड़ की कमाई हासिल की। बुधवार को वर्किंग डे होने के बाद भी फिल्म की कमाई की स्थिति मजबूत रही।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रामायण फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन लगभग 70.65 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसमें हिंदी से 58 करोड़, कन्नड़ से 4.50 करोड़, मलयालम से 2.75 करोड़, तेलुगु से 2.75 करोड़ और तमिल से 2.65 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 511.10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

बॉलीवुड की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

फिल्मभारत में नेट कलेक्शन
धुरंधर 21,186.32 करोड़
धुरंधर894.49 करोड़
पुष्पा 2 (हिंदी)836.09 करोड़
जवान640.42 करोड़
स्त्री 2627.50 करोड़
छावा615.39 करोड़
एनिमल554 करोड़
पठान543.22 करोड़
गदर 2525.50 करोड़
रामायण511.10 करोड़

बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन का तोड़ा रिकॉर्ड

फिल्म रामायण ने सांतवें दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई कर 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामायण फिल्म ने प्रभास की फिल्म बाहुबली के हिंदी वर्जन के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही फिल्म रामायण बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में दसवें स्थान पर पहुंच गई है।

Amul Milk Price Hike: आज से अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम, मदर डेयरी के बाद दिया तगड़ा झटका

आपके पास 20 रुपये का नया सिक्का नकली है या असली? 5 प्वॉइंट में जानें कैसे करें पहचान

कुलगाम में CRPF पर हमला, अब किश्तवाड़ में दो SPO लापता; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सर्च ऑपरेशन तेज

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे