Highlights
रामायण ने रिलीज के 24वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1010 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया।
फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।
दुनियाभर में रामायण का कलेक्शन 1800 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म भारतीय सिनेमा की 1 हजार करोड़ नेट क्लब में शामिल होने वाली चौथी फिल्म बनी।
Ramayana Worldwide Collection Day 24: डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' ने टिकट विंडो पर सक्सेस के सारे पुराने समीकरण बदल दिए हैं। रिलीज के चौथे हफ्ते में एंट्री करने के बाद दर्शकों के बीच इस पौराणिक गाथा को देखने का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 24वें दिन के ताजा आंकड़ों के अनुसार रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के शानदार एक्टिंग से सजी यह फिल्म घरेलू बाजार में 1010 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक नेट आंकड़े को पार करने की ओर तेजी से बढ़ चुकी है।
फिल्म रामायण 23वें दिन तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने के बाद, 24वें दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला।
देशभर के 3000 से ज्यादा शोज में मिल रही शानदार ऑक्यूपेंसी ने यह साबित कर दिया है कि वीकेंड पर दर्शक इस भव्य सिनेमाई अनुभव को बड़े पर्दे पर देखना पसंद कर रहे हैं। कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन भी अब 1200 करोड़ रुपये के मील के पत्थर को पार कर चुका है
5 नवंबर को रणबीर कपूर, साई पल्लवी और एक्टर यश की फिल्म रामायण के बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के बाद पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। इसके बाद पहले सोमवार को 107.50 करोड़ और मंगलवार को 94.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ही दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने के नए रिकॉर्ड बना दिए है। दूसरे हफ्ते में हल्की गिरावट के बाद भी तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 128.35 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन किया।
घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी सिनेमाघरों में भी फिल्म रामायण को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 23वें दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1790 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया था, जो 24वें दिन के कलेक्शन जुड़ने के बाद 1800 करोड़ रुपये के पार निकल गया है।
इस अभूतपूर्व प्रदर्शन के साथ ही 'रामायण' अब 'बाहुबली 2', 'पुष्पा 2' और 'धुरंधर 2' के बाद भारतीय सिनेमा के इतिहास की चौथी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने देश में 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया है।
फिल्म रामायण की इस ऐतिहासिक सक्सेस के पीछे इसकी मजबूत कहानी और कलाकारों की दमदार एक्टिंग है। भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर, माता सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रोल में यश के प्रभावशाली व्यक्तित्व ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा है। इसके अलावा सनी देओल, अरुण गोविल और अन्य दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी ने इस 2 पार्ट वाली महागाथा के पहले हिस्से को यादगार बना दिया है।