Highlights
रामायण ने अभीतक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 72.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,228 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
रणबीर कपूर की रामायण ने उनकी फिल्म एनिमल के 717.30 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
हिंदी संस्करण से फिल्म अब तक 527.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
Ramayana Worldwide Collection: रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए पैमाने तय कर दिए हैं। फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इस फिल्म ने एक ही दिन में भारतीय बाजार से 72.90 करोड़ रुपये का शुद्ध कलेक्शन किया। बीते शुक्रवार के मुकाबले यह आंकड़ा 51.6 प्रतिशत ज्यादा है, जो दर्शकों के बीच फिल्म के क्रेज को साफ दर्शाता है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ विदेशी धरती पर भी इस फिल्म रामायण का डंका बज रहा है। अबतक घरेलू बाजार में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 685.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि भारत में इसकी ग्रॉस कलेक्शन 819.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
दूसरी ओर वर्ल्डवाइड 10वें दिन 30 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। इसके साथ ही विदेशों से होने वाली कुल कलेक्शन 408.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1,228 करोड़ रुपये हो गया है। इस ऐतिहासिक कलेक्शन में घरेलू बाजार की हिस्सेदारी 66.7 प्रतिशत है, जबकि विदेशी दर्शकों का योगदान 33.3 प्रतिशत रहा है।
भाषाओं के आधार पर देखें तो हिंदी भाषी दर्शकों ने फिल्म रामायण को सबसे ज्यादा प्यार दिया है। बीते शनिवार को अकेले हिंदी संस्करण ने 18,557 शो के जरिए से 53.75 करोड़ रुपये जुटाए। अब तक कुल घरेलू कलेक्शन में हिंदी वर्जन का हिस्सा 527.25 करोड़ रुपये है, जो कुल कलेक्शन का 76.9 प्रतिशत बैठता है।
दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी फिल्म रामायण की पकड़ मजबूत बनी हुई है। कन्नड़ संस्करण ने अब तक 57.35 करोड़ और तेलुगु ने 44.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। इसके अलावा तमिल से 29.65 करोड़ और मलयालम से 26.45 करोड़ रुपये का योगदान मिला है। बीते शनिवार को सभी 5 भाषाओं में कुल ऑक्यूपेंसी 45.5 प्रतिशत रही, जिसमें मलयालम 83 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा।
रणबीर कपूर ने अपनी ही पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी 'एनिमल' ने अपने 10वें दिन भारत में सिर्फ 36 करोड़ रुपये कमाए थे, जो 'रामायण' की दसवें दिन की कमाई के आधे से भी कम है। 10वें दिन तक 'एनिमल' का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 717.30 करोड़ रुपये था।