रामायण फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Ramayana Box Office Collection: 4000 करोड़ में बनी फिल्म रामायण, रिलीज से पहले ही कमा लिए 130 करोड़

Ramayana BO Collection: रणबीर कपूर की रामायण ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने रिलीज से पहले 130 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि पहले दिन की प्री-सेल भी 50 करोड़ पार पहुंच गई।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • रामायण ने एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये

  • पहले दिन की प्री-सेल 50 करोड़ के पार पहुंची

  • रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स

Ramayana Advance Booking Box Office Collection: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। 5 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म के एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आए है। इन आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है, क्योंकि फिल्म ने शुरुआती 6 दिनों की एडवांस बुकिंग से ही लगभग 130 करोड़ रुपये की कमाई हासिल कर ली है।

रामायण ने एडवांस बुकिंग में कमाएं 130 करोड़

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म रामायण ने रिलीज से पहले ही 6 दिनों की एडवांस बुकिंग से लगभग 130 करोड़ की कमाई कर ली है। साथ ही पहले दिन के लिए भी टिकटों की प्री-सेल का आंकड़ा 50 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

अगर 5 नवंबर की बात की जाएं, तो सुबह 7 बजे तक फिल्म के करीब 36.37 लाख टिकट बिक चुके थे, जिससे 6 दिनों की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 130.12 करोड़ रुपये का रहा है। वहीं, ब्लॉक की गई सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 105.12 करोड़ रुपये रहा।

पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ की कमाई

रणबीर कपूर की फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी काफी कमाल के रहे। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार सुबह 7 बजे तक फिल्म के 26,615 शोज के लिए 14.05 लाख टिकटों की प्री-सेल हुई थी। इन टिकटों से ब्लॉक सीटों को छोड़कर 42.96 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि ब्लॉक सीटों सहित पहले दिन की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 50.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

रामायण की स्टारकास्ट में शामिल हैं ये सितारे

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता रानी कैकेयी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है, जबकि इसकी पटकथा नितेश तिवारी और श्रीधर राघवन ने लिखी है।

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत

मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें हुई थीं लापता, NDRF ने सुबह 5:30 बजे सभी को सुरक्षित निकाला

Weather Today: मुरासु तूफान का असर हुआ कम, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ; 7 राज्यों में येलो अलर्ट

साइबर अपराधियों के निशाने पर बैंक और नॉन-बैंकिग सॉफ्टवेयर! एजेंसी ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने को कहा

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें