राम कपूर ने घटाया 42 किलो वजन, 
मनोरंजन

राम कपूर का लुक देख हैरान हुए फैंस, एक्टर के 42 किलो वजन घटाने पर क्या बोले यूजर्स

एक्टर राम कपूर ने अपना 42 किलो वजन घटा लिया है। सोशल मीडिया पर उनका नया लुक देखकर फैंस हैरान है। लेकिन यूजर्स कह रहे हैं कि उन्हें गोल मटोल राम कपूर ही ज्यादा पसंद थे। चलिए जानते हैं इस पर लोगों ने क्या कुछ कहा।

अनिल सिंह

मुंबई: एक्टर राम कपूर इस समय अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल एक्टर पहले हेल्दी हुआ करते थे लेकिन अब उनकी जो तस्वीर सामने आई है उसमें वह स्लिम फिट नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों से वह सोशल मीडिया से दूरी बना चुके थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी ताजा तस्वीर पोस्ट की फैंस की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें एक स्लिम फिट हैंडसम हंक दिखाई दिया जो अपनी पत्नी के साथ खड़ा है। तस्वीर देखकर फैंस हैरानी जता रहे हैं। राम कपूर ने अपना 42 किलो वजन कम कर लिया है।

राम कपूर को आखिरी बार यूधरा नाम की फिल्म में देखा गया था इस फिल्म में वह सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल के साथ अहम भूमिका में नजर आए थे। सोशल मीडिया पर राम कपूर ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वह अपनी पत्नी गौतमी कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। उनका नया लुक देखकर उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। जबकि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कहा है कि उन्हें राम कपूर का गोल मटोल वाला अंदाज ही काफी पसंद आता था।

राम कपूर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, हाय दोस्तों, इंस्टा पर थोड़ी देर की अनुपस्थिति के लिए माफी चाहता हूं। मैं खुद पर काफी कम कर रहा था। राम कपूर के भारी वजन घटाने की प्रक्रिया पर ढेर सारे कॉमेंट्स आए हैं। टीवी एक्टर करण वाही ने दिलवाले इमोजी बनाई है। तो वहीं यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।

राम कपूर के काम की अगर बात करें तो उन्होंने टीवी में दर्जनभर सीरियल में काम किया है और वह अपने बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचाने जाते हैं। सिर्फ टीवी सीरियल ही नहीं उन्होंने कई फिल्मों में भी अपने अभिनय का परचम लहराया है। विद्या बालन के साथ उनकी फिल्म 'नीयत' रही हो या फिर 2021 में आई 'बिग बुल' तापसी पन्नू के साथ 'थप्पड़' या फिर 2016 में आई फिल्म 'रफ बुक' उनकी भूमिका को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा