रामगोपाल वर्मा को तीन महीने की जेल, जारी हुआ गैर जमानती वॉरंट 
मनोरंजन

3 महीना जेल में बिताएंगे राम गोपाल वर्मा, फिल्म मेकर के लिए जारी हुआ गैर जमानती वारंट

लोकप्रिय फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा को 3 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। मामला 2018 का है, वह सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुए। आइए जानते हैं क्या है मामला।

अनिल सिंह

मुंबई: रामगोपाल वर्मा इस समय उन्हें मिली सजा को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। रामगोपाल वर्मा को 3 महीने की सजा मिली है। रामगोपाल वर्मा के खिलाफ 2018 में आई 'श्री' नाम की फिल्म को लेकर एक मामला दर्ज किया गया था। उस मामले में उन्हें बेल मिल गई थी, लेकिन बेल के लिए जो चेक उन्होंने जमा कराया था, वह बाउंस हो गया मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत में इस चेक बाउंस मामले में उन्हें 3 महीने कैद की सजा सुनाई है।

21 जनवरी मंगलवार को फिल्म मेकर को मुंबई की अदालत में सुनवाई के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह सुनवाई के लिए अदालत में उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में अदालत में उन पर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के तहत आरोप लगाया। इतना ही नहीं कोर्ट ने उन्हें शिकायतकर्ता को मुआवजे के तौर पर 3 लाख 72 हजार रुपए चुकाने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा रामगोपाल वर्मा की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वॉरंट जारी किया गया है।

रामगोपाल वर्मा बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्देशकों में से एक हैं। जिन्होंने बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्में बनाई है। 1999 में आई फिल्म शूल से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली थी, इससे पहले  उन्होंने रंगीला फिल्म बनाई जो 1995 में आई थी। 1998 में इस सत्या फिल्म ने उनके करियर के सफर को एक बेहतरीन मुकाम पर पहुंचा दिया था। उसके बाद वह कंपनी, भूत, सरकार जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशक बने। 2010 में उनकी रक्त चरित्र नाम की फिल्म आई थी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज