उर्मिला मातोंडकर के प्यार ने तबाह कर दी थी रामगोपाल वर्मा की शादीशुदा जिंदगी 
मनोरंजन

Ram Gopal Varma: इस एक्ट्रेस से प्यार ने तबाह कर दी थी रामगोपाल वर्मा की शादीशुदा जिंदगी

Ram Gopal Varma Birthday Special: रामगोपाल वर्मा इन दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वह एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिनका व्यक्तिगत जीवन उनके पेशेवर जिंदगी से ज्यादा चर्चा में रहा।

अनिल सिंह

Ram Gopal Varma Affair With Urmila Matondkar: रामगोपाल वर्मा आज 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम गोपाल वर्मा का नाम बॉलीवुड के उन डायरेक्टर्स में शामिल है जिनका निजी जीवन उनके पेशेवर जीवन से ज्यादा सुर्खियों में रहा। उर्मिला मातोंडकर के साथ उनका अफेयर एक समय सुर्खियों में रहता था। खबर के मुताबिक दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। लेकिन रामगोपाल वर्मा पहले से शादीशुदा थे, इस वजह से उनकी निजी जिंदगी में इस अफेयर को लेकर मुश्किल में पैदा हो गई थी। दोनों के अफेयर की चर्चा जब रामगोपाल वर्मा की पत्नी रत्ना के पास पहुंची तो रत्ना ने उर्मिला मातोंडकर को थप्पड़ जड़ दिया था। इस वजह से काफी बवाल हुआ। रामगोपाल वर्मा और उनकी पत्नी का तलाक हुआ। जबकि उर्मिला मातोंडकर ने भी रामगोपाल वर्मा के साथ अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था।

पत्नी और प्रेमिका दोनों रामगोपाल वर्मा से दूर हो गई थी, ऐसे में रामगोपाल वर्मा के लिए वह मुश्किल दौर था। उर्मिला मातोंडकर ने रामगोपाल वर्मा के साथ करीब 13 फिल्मों में काम किया। उर्मिला मातोंडकर को फर्श से अर्श तक पहुंचाने का काम डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने ही किया था। वहीं उर्मिला मातोंडकर ने भी राम गोपाल वर्मा के साथ ही फिल्में करने का मन बना लिया था, ऐसे में करियर की शुरुआती दौर में जब उनकी फिल्में हिट हो रही थी, तब उन्होंने दूसरे डायरेक्टर से दूरी बना ली थी और यही कारण है उर्मिला मातोंडकर रामगोपाल वर्मा के अलावा अन्य डायरेक्टर्स के साथ ज्यादा काम नहीं कर पाई।

रामगोपाल वर्मा का जन्म हैदराबाद में हुआ था, उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था। खुद रामगोपाल वर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें किताबें पढ़ने से ज्यादा लोगों को पढ़ना पसंद था और इसी वजह से वह क्लास बंक करके फिल्में देखा करते थे, उनका यही शौक उन्हें फिल्मों की तरफ ले आया और वह फिल्मों का निर्देशन करने लगे उन्होंने पहली फिल्म शिवा बनाई थी और यह तेलुगु भाषा में रिलीज हुई थी, फिर उन्होंने जल्दी बॉलीवुड का रुख किया और पहली फिल्म रंगीला बनाई और इस फिल्म ने तहलका मचा दिया। राम गोपाल वर्मा के काम की अगर बात करें तो उन्होंने रंगीला, सत्या, कंपनी और सरकार जैसी सफल फिल्में बनाई हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप