कियारा आडवाणी की प्रेग्नेंसी में राम चरण-उपासना ने भेजा प्यार भरा तोहफा 
मनोरंजन

कियारा आडवाणी की प्रेग्नेंसी में राम चरण-उपासना ने भेजा प्यार भरा तोहफा, एक्ट्रेस ने जताया आभार

कियारा आडवाणी मां बनने वाली हैं। इस मौके और राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने कियारा पर प्यार जताते हुए उन्हें आम का अचार भेजा है। कियारा ने इसके लिए दोनों का शुक्रिया अदा किया है।

सोनाली झा

मुंबई: मां बनने जा रहीं कियारा आडवाणी इन दिनों अपने जीवन के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे समय में उन्हें राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी से एक खास तोहफा मिला है, जिसने कियारा का दिल छू लिया।

दरअसल, उपासना ने कियारा के लिए घर का बना हुआ आम का अचार भेजा है, जो उनकी सास सुरेखा कोनिडेला की रेसिपी पर आधारित है। यह अचार ‘अथम्मास किचन’ ब्रांड का है, जो राम चरण की मां सुरेखा द्वारा शुरू किया गया एक होममेड कुकिंग स्टार्टअप है। सुरेखा ने 60 साल की उम्र में इस बिजनेस की शुरुआत की थी और अब यह पारंपरिक स्वाद को नए दौर में ले जाने का एक जरिया बन गया है।

उपासना ने अचार के साथ एक प्यारा सा नोट भी भेजा, जिसमें लिखा था कि प्यारी कियारा, मेरी अथम्मा यानी सास की ओर से, प्यार से बने हमारे आम के अचार को एंजॉय करो। इसे खास आपके लिए घर की रसोई में बनाया गया है। उम्मीद है आपको पसंद आएगा। बहुत सारा प्यार। कियारा ने इस नोट और अचार की तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे बेहद अजीज लोगों को बहुत शुक्रिया। उन्होंने राम चरण और उपासना दोनों को टैग भी किया।

गौरतलब है कि कियारा और राम चरण ने साथ में फिल्म ‘गेम चेंजर’ में काम किया है, जिसे एस. शंकर ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म 2024 की शुरुआत में रिलीज़ हुई थी। अब जब कियारा और सिद्धार्थ अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं, उनके दोस्तों और फैमिली मेंबर्स की तरफ से शुभकामनाओं और प्यार भरे तोहफों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। यह अचार सिर्फ एक स्वाद नहीं, एक इमोशनल कनेक्शन है घर, परिवार और अपनापन का।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान