मनोरंजन

साउथ के सुपर स्टार राम चरण के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी उपासना ने दिया बेटी को जन्म

काजल चोपड़े

मुंबई: साउथ इंडस्ट्री सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) के घर किलकारियां गुंजी है। राम चरण की पत्नी उपासना (Upasana Kamineni) ने बेटी (Baby Girl) को जन्म दिया है। सोमवार को उपासना को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल लाया गया था। जहां आज उपासना ने बेटी को जन्म दिया। राम चरण और उपासना को शादी के 11 साल बाद यह ख़ुशी मिली हैं।

राम चरण और उपासना के बच्चे की खबर हैदराबाद के अपोलो अस्पताल ने शेयर की। अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन शेयर करते हुए कहा, 'मिसेज उपासना कामिनेनी कोनिडेला और राम चरण की 20 जून 2023 को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल जुबली हिल्स में एक बच्ची हुई। बच्चा और मां स्वस्थ हैं।'

चिरंजीवी ने की थी घोषणा

मालूम हो कि, राम चरण के पिता चिरंजीवी ने घोषणा की थी कि उनके बेटे और बहु इस साल के अंत में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। ट्विटर पर चिरंजीवी ने लिखा था, 'श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उपासना और राम चरण अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। प्यार और आभार के साथ, सुरेखा और चिरंजीवी कोनिडेला। शोभना और अनिल कामिनेनी।'

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Belonging: A Journey of Love, सोनिया गांधी की बहुचर्चित आत्मकथा का ऐलान, 10 नवंबर को होगा वैश्विक विमोचन

AK-47 फायरिंग से लेकर यौन उत्पीड़न तक... जंतर-मंतर केस में आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा अंतिम फैसला

Weather Today: 23 राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान समेत ऑरेंज अलर्ट

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झुलसे, मरने वालों में अधिकतर बांग्लादेशी नागरिक