रकुल प्रीत को मिला बड़ा सम्मान 
मनोरंजन

रकुल प्रीत को मिला बड़ा सम्मान, बोलीं- लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित करना गर्व की बात

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को 'फिट इंडिया कपल' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रकुल ने इसे गर्व की बात बताते हुए कहा कि वह लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित करना चाहती हैं।

सोनाली झा

मुंबई: आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारत सरकार ने भी इस खास मौके पर ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए। इन्हीं में से एक खास आयोजन में बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी को ‘फिट इंडिया कपल’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को पाकर दोनों ही बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्होंने अपने विचार मीडिया के साथ साझा किए।

रकुल प्रीत सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए एएनआई से बातचीत में कहा कि हमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 'फिट इंडिया कपल' अवॉर्ड मिला है, ये हमारे लिए गर्व की बात है। हम हमेशा हेल्दी और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं और चाहते हैं कि लोग हमें देखकर इंस्पायर हों। उन्होंने आगे कहा कि योग और फिटनेस केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं।

इस मौके पर जैकी भगनानी ने भी अपनी फिटनेस जर्नी साझा की और बताया कि उन्होंने कैसे खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म किया। जैकी बोले कि एक समय मैं 150 किलो का था और मैंने 75 किलो वजन कम किया। यह आसान नहीं था, लेकिन आज यह अवॉर्ड पाकर लगता है कि मेहनत रंग लाई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा ‘संडे ऑन साइकिल’ जैसी पहलों की भी तारीफ की।

रकुल प्रीत सिंह को हाल ही में फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में देखा गया था, हालांकि फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘इंडियन 3’ शामिल हैं। फिट इंडिया कपल अवॉर्ड से नवाजे जाने के बाद इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। फैंस उन्हें रोल मॉडल के रूप में देख रहे हैं। यह सम्मान दिखाता है कि बॉलीवुड सेलेब्स भी समाज को हेल्दी और प्रेरणादायक जीवनशैली की दिशा में मार्गदर्शन कर सकते हैं।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट