मनोरंजन

Raksha Bandhan Special Movies: रक्षाबंधन पर देखें- भाई बहन के अटूट प्यार को दिखाती ये फिल्में

9 अगस्त को देशभर में Raksha Bandhan का पर्व मनाया जाएगा। बॉलीवुड में इसको लेकर ढेरों Movies बनी हैं। सरबजीत से लेकर जिगरा तक फिल्मों में भाई-बहन का प्यार दिखाया गया।

अनिल सिंह

StartFragment

Best Raksha Bandhan Movies: बॉलीवुड में रक्षाबंधन पर दर्जनों फिल्में बनी हैं, लेकिन इनमें से कुछ चुनिंदा फिल्में ऐसी हैं। जिसमें रक्षाबंधन के पर्व और भाई बहन के अटूट प्रेम को दिखाया गया है। इन फिल्मों में ऐश्वर्या राय और रणदीप हुड्डा की फिल्म सरबजीत से लेकर देव आनंद और जीनत अमान की फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा तक का नाम शामिल है।

जिगरा फिल्म में भी आलिया भट्ट ने अपने भाई के लिए अपने जान की बाजी लगा दी थी, वहीं हम साथ साथ हैं फिल्म में भी भाई बहन के और अटूट रिश्ते और रक्षाबंधन के पर्व को बहुत खूबसूरती से पेश किया गया है।

रक्षाबंधन पर बनी फिल्में

रक्षाबंधन पर यूं तो दर्जनों फिल्में बनी है, लेकिन हम जिन फिल्मों की बात कर रहे हैं उसमें भाई बहन के प्यार भरे रिश्ते को बड़े मार्मिक तरीके से पेश किया गया है। इन फिल्मों के नाम हैं।

  • 1971 में रिलीज हुई फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा
  • 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम साथ साथ हैं
  • 2016 में रिलीज हुई फिल्म सरबजीत
  • 2024 में रिलीज हुई फिल्म जिगरा

हरे रामा हरे कृष्णा फिल्म

साल 1971 में रिलीज हुई इस फिल्म में देवानंद और जीनत अमान ने अहम भूमिका निभाई थी। दोनों भाई बहन की भूमिका में थे। बहन विद्रोह और नशे की दुनिया में फंस जाती है, तो वहीं भाई उसे दोबारा से वास्तविक दुनिया में लाने का प्रयास करता है।

हम साथ साथ हैं फिल्म

सलमान खान मोहनीश बहन और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म में नीलम ने उनकी बहन का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि नीलम पर जब मुसीबत पड़ती है, तो तीनों भाई बहन का सहारा बनते हैं। इस फिल्म में रक्षाबंधन और भाई बहन के अटूट रिश्ते को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है।

सरबजीत फिल्म

सन 2016 में रिलीज हुई फिल्म सरबजीत में ऐश्वर्या राय ने फिल्म में सरबजीत की भूमिका निभा रहे रणदीप हुड्डा की बहन का किरदार निभाया था। दुश्मन देश की कैद में मौजूद भाई को आजाद कराने के लिए एक बहन ने किस तरह की लड़ाई लड़ी। वह इस फिल्म में दिखाया गया है, यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित फ़िल्म थी इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

जिगरा फिल्म

साल 2024 में रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा भी भाई बहन की कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक भाई की रक्षा करने के लिए बहन किस हद तक जा सकती है। इस फिल्म में वेदांग रैना ने आलिया भट्ट के भाई का किरदार निभाया था।

EndFragment

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा