बैरी कंगना से लेकर रक्षा बंधन तक, इन फिल्मों में है भाई बहन के पावन रिश्तों की कहानी  
मनोरंजन

रक्षाबंधन से लेकर खोइंछा तक इन भोजपुरी फिल्मों में दिखा है भाई बहन का प्यार, यहां देखें लिस्ट

शनिवार को देशभर में Raksha Bandhan का त्यौहार मनाया जाएगा, लेकिन उससे पहले ही भाई बहन के प्यार भरे रिश्ते को लेकर मनाए जाने वाले इस त्यौहार से जुड़ी फिल्में यूट्यूब पर तेजी से सर्च की जा रही हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Raksha Bandhan: भोजपुरी सिनेमा की ढेर सारी फिल्मों में भाई बहन के त्यौहार रक्षाबंधन के महत्व को दिखाया गया है। कुछ पुरानी फिल्में है तो कुछ नई फिल्में। सभी यूट्यूब पर फ्री में उपलब्ध है। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन आप इन फिल्मों का लुक उठा सकते हैं।

भोजपुरी एक्टर कुणाल सिंह की बैरी कंगना फिल्म से लेकर रक्षाबंधन नाम से बनी ढेरों फिल्मों में भाई बहन के प्यार भरे रिश्ते पर आधारित त्यौहार को बड़े ही मार्मिक तरीके से पेश किया गया है। आइए जानते हैं वह कौन सी फिल्में है जिन्हें आप यूट्यूब पर भी आसानी से देख सकते हैं।

बैरी कंगना

साल 1983 में आई भोजपुरी क्लासिकल फिल्म बैरी कंगना जिसमें कुणाल सिंह लीड रोल में नजर आए थे, इस फिल्म में रक्षाबंधन के त्योहार को बड़े ही मार्मिक अंदाज में दिखाया गया था जहां फिल्म की हीरोइन का भाई अपनी बहन के घर राखी बंधवाने के लिए जब जाता है तो उसके पिता को अपनी गाय बेचनी पड़ती है, लेकिन बहन के लोभी ससुराल वाले एक कंगन के लिए उसकी बहन को मौत के घाट उतार देते हैं।

रक्षाबंधन

भोजपुरी फिल्म रक्षाबंधन में प्रदीप कुमार, पिंकी, विक्रांत सिंह और सरोज कुमार अहम भूमिका में नजर आए थे। इस पूरी फिल्म को रक्षाबंधन पर ही आधारित करके बनाया गया है। और यह फिल्म भी भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते को बेहतरीन तरीके से पेश करती है। यूट्यूब पर यह फिल्म उपलब्ध है। रक्षाबंधन के मौके पर आप इसे आसानी से देख सकते हैं।

खोइंछा

भोजपुरी फिल्म खोइंछा में दिनेश लाल यादव और मनोज पांडे एक साथ नजर आए थे। यह फिल्म भी भाई-बहन की पावन रिश्ते और रक्षाबंधन के त्योहार पर आधारित है। यह फिल्म भी यूट्यूब पर आसानी से उपलब्ध है, इसे भी रक्षाबंधन के मौके पर आप देख सकते हैं।

रक्षाबंधन नाम पर कई फिल्में

रक्षाबंधन नाम पर भोजपुरी सिनेमा में एक नहीं कई सारी फिल्में बनी है। रक्षाबंधन नाम की ही एक फिल्म में खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह नजर आए थे। इस फिल्म में भी भाई बहन के प्यार की कहानी को दिखाया गया है। भोजपुरी फिल्मों में लगभग हर फिल्म में होली और रक्षाबंधन का त्योहार दिखाया जाता है, ऐसे में अगर आप भाई बहन के प्यार से सजी रक्षाबंधन पर आधारित फिल्म देखना चाहते हैं, तो आप इनमें से एक फिल्म देख सकते हैं।

EndFragment

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG