शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान और नीलम कोठारी  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

एक फिल्म में प्रेमी-प्रेमिका, दूसरी में भाई-बहन, शाहरुख-ऐश्वर्या समेत इन जोड़ियों ने पर्दे पर बदले रिश्ते

Raksha Bandhan Special: बॉलीवुड फिल्मों में कई बार एक्टर और एक्ट्रेस किसी फिल्म में प्रेमी-प्रेमिका के किरादर में नजर आते हैं, तो दूसरी फिल्म में वही सितारे भाई-बहन का रिश्ता निभाते दिखाई देते हैं।

सोनाली झा
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल है। दोनों ने जोश में भाई-बहन का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहरुख मैक्स और ऐश्वर्या शर्ली के रोल में थीं। वहीं, मोहब्बतें और देवदास जैसी फिल्मों में दोनों प्रेमी-प्रेमिका के रूप में नजर आए। एक ही जोड़ी को दो बिल्कुल अलग रिश्तों में देखकर दर्शक भी काफी हैरान हुए थे।
सलमान खान और नीलम कोठारी ने भी पर्दे पर रिश्तों का अलग रंग दिखाया। दोनों एक लड़का एक लड़की में रोमांटिक जोड़ी बने थे। इसके बाद हम साथ-साथ हैं में दोनों भाई-बहन के किरदार में नजर आए। एक फिल्म में प्रेम कहानी और दूसरी में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने इस जोड़ी को खास बना दिया।
रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी ने गुंडे में रोमांस किया था। वहीं, दिल धड़कने दो में दोनों भाई-बहन बने। फिल्म में दोनों की नोकझोंक और भाई-बहन वाली बॉन्डिंग दर्शकों को पसंद आई।
जूही चावला और अक्षय कुमार खिलाड़ी में रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आए थे। बाद में 'एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव' में दोनों भाई-बहन बने। दोनों फिल्मों में उनका रिश्ता पूरी तरह अलग था, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा।
करीना कपूर और तुषार कपूर ने मुझे कुछ कहना है में प्रेमी-प्रेमिका का किरदार निभाया था। इसके बाद गोलमाल रिटर्न्स में दोनों भाई-बहन बने। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में उनकी नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आई।
दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' में अर्जुन रामपाल के साथ उनका रोमांटिक रिश्ता दिखाया गया था। वहीं, हाउसफुल में दोनों भाई-बहन के किरदार में नजर आए। इस बदलाव ने भी दर्शकों को खासा चौंकाया।
अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने कई फिल्मों में साथ काम किया और पर्दे पर रोमांस भी किया। बागबान, सत्ते पे सत्ता, बाबुल और नसीब जैसी फिल्मों में दोनों अलग-अलग रिश्तों में दिखाई दिए। वहीं, गहरी चाल में अमिताभ ने हेमा मालिनी के बड़े भाई की भूमिका निभाई थी। इस तरह इन दोनों सितारों ने भी पर्दे पर रिश्तों की विविधता को बखूबी निभाया।

परिसीमन के बाद बदल जाएगी देश की चुनावी तस्वीर! 15 पॉइंट्स में जानें क्या-क्या बदलेगा

शरद पवार का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने वाला, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का सुप्रिया सुले पर बड़ा हमला

यहां पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें: 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Delimitation Bill: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज जलेगा कार्तिगई दीपम, थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात