रक्षाबंधन स्पेशल 2026  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

खून का रिश्ता नहीं फिर भी भाई-बहन से कम नहीं ये सितारे, हर साल साथ मनाते हैं रक्षाबंधन का त्योहार

Raksha Bandhan पर सिर्फ सगे भाई-बहन ही नहीं, बल्कि मनोरंजन की दुनिया के कई सितारे भी राखी का जश्न मनाते हैं। जानिए उन सेलेब्स के बारे में, जो खून का रिश्ता न होते हुए भी राखी की परंपरा निभाते हैं।

अपूर्वा नायक
अभिनेत्री आलिया भट्ट और फिल्ममेकर करण जौहर के बेटे यश जौहर के बीच बेहद प्यारा रिश्ता है। करण जौहर आलिया को अपनी बेटी जैसा मानते हैं और आलिया भी यश और उनकी बहन रूही के काफी करीब हैं। रक्षाबंधन के मौके पर आलिया यश की कलाई पर राखी बांधती हैं।
ऐश्वर्या राय और सोनू सूद ने फिल्म ‘जोधा अकबर’ में भाई-बहन का किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों के किरदारों का रिश्ता पर्दे पर नजर आया, लेकिन इसके बाद यह बॉन्ड असल जिंदगी में भी खास बन गया। बताया जाता है कि ऐश्वर्या हर साल सोनू सूद को राखी बांधती हैं और दोनों इस रिश्ते को आज भी कायम रखे हुए हैं।
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान निर्देशक साजिद खान को अपना मुंहबोला भाई मानती हैं। दोनों परिवारों की पुरानी दोस्ती और करीबी रिश्ते की वजह से यह बॉन्ड और मजबूत हुआ। रक्षाबंधन पर गौरी, साजिद को राखी बांधकर इस रिश्ते को खास बनाती हैं।
दीपिका पादुकोण अपने बॉडीगार्ड जलाल को परिवार के सदस्य की तरह मानती हैं। लंबे समय से अभिनेत्री की सुरक्षा में उनके साथ रहने वाले जलाल को दीपिका भाई का दर्जा देती हैं और रक्षाबंधन पर उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं।
टीवी कलाकार अशनूर कौर और रोहन मेहरा ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में साथ काम किया था। शो में दोनों के किरदार भाई-बहन के रिश्ते में नजर आए थे। बाद में यह ऑन-स्क्रीन बॉन्ड असल जिंदगी की दोस्ती में बदल गया और दोनों राखी का त्योहार भी साथ मनाते हैं।
निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा ने टीवी शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में बहनों का किरदार निभाया था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों की दोस्ती बरकरार है। दोनों एक-दूसरे के साथ रक्षाबंधन मनाती हैं और सोशल मीडिया पर इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रही हैं।

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी