मल्लिका शेरावत पर भड़की राखी सावंत 
मनोरंजन

बहती गंगा में हाथ मत धो, शेफाली की मौत पर मल्लिका के कमेंट से भड़कीं राखी सावंत

राखी सावंत मल्लिका शेरावत को जमकर फटकार लगाते हुए नजर आई हैं। शेफाली जरीवाला की मौत के बाद मल्लिका शेरावत के जारी किए गए वीडियो पर राखी का गुस्सा फूट पड़ा है।

अनिल सिंह

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक की लहर में डूबी हुई है। हर कोई उनके बारे में बात करते हुए नजर आ रहा है। इसी बीच मल्लिका शेरावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पब्लिश किया था। इसमें वह बोटॉक्स और कॉस्मेटिक सर्जरी से तौबा करते हुए नजर आ रही हैं।  इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कह दिया कि मैं नेचुरल हूं, इसी पर राखी सावंत का गुस्सा फूट पड़ा है और वह मल्लिका शेरावत को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए नजर आई हैं।

मल्लिका शेरावत ने 29 जून, 2025 को एक सेल्फी वीडियो  इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को सुप्रभात की शुभकामनाएं दीं और वीडियो बनाने का अपना अनुभव साझा किया।

मल्लिका शेरावत ने क्या कहा

मल्लिका शेरावत ने वीडियो में खुलासा किया कि उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया, फ़िल्टर नहीं लगाया, अपने बालों को ब्रश नहीं किया और बताया कि उसने यह वीडियो इसलिए साझा किया ताकि वह, सभी के साथ, बोटॉक्स, कृत्रिम कॉस्मेटिक फिलर्स को ना कह सके और जीवन को हां कह सके, स्वस्थ जीवन जीने के तरीके को हां कह सके। मल्लिका का यह बयान राखी को पसंद नहीं आया, क्योंकि पुलिस ने पाया कि शेफाली त्वचा को गोरा करने के लिए विटामिन सी और ग्लूटाथियोन का इस्तेमाल करती थी। राखी ने मल्लिका को फटकार लगते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है।

राखी सावंत ने मल्लिका के बारे में क्या कहा

राखी सावंत ने अपने वीडियो में कहा, क्या है ये? ऊपर से मल्लिका शेरावत बोलती है मैं नेचुरल हूं? बोटोक्स की वजह से शेफाली को कुछ हुआ है। क्या गलत है? हम नहीं जानते, नहीं। फोरेंसिक रिपोर्ट में डॉक्टर बताएंगे ना उसको या हुआ था? मल्लिका शेरावत तुम बहती गंगा में हाथ मत धो। किसी का अच्छा नहीं कर सकती तो बुरा भी मत करो। खुद का चेहरा बता रही है, ओह मैं तो बहुत खूबसूरत हूं। भीगे होंठ तेरे, प्यासा दिल मेरा, कभी मेरे साथ एक रात गुजर। बहुत तुमने रातें गुजारी हैं। रातें गुजार गुजार के तुम अमेरिका सेट हो गए भाई। ठीक है, तुम मत बोलो किसी को।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा