Photo - Social Media  
मनोरंजन

राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से की कोर्ट मैरिज! गले में वरमाला और हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट लिए तस्वीरें हुई वायरल

संदीप पांडे

मुंबई : टेलीविजन (Television) की ‘ड्रामा क्वीन’ (Drama Queen) कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी कर ली हैं। जिसकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों के गले में शादी की वरमाला दिखाई दे रही है साथ ही दोनों अपने हाथों में मैरिज सर्टिफिकेट लिए नजर आ रहे हैं।

वहीं राखी सावंत को ट्रेडिशनल लुक में भी देखा जा सकता है। वहीं एक दूसरी तस्वीर में राखी सावंत डॉक्युमेंट पर साइन करती नजर आ रही है। डॉक्युमेंट में राखी और आदिल की पासपोर्ट साइज को देखा जा सकता है। उनके पास में ही आदिल भी बैठे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, डॉक्यूमेंट में शादी की तारीख 29 मई 2022 लिखी हुई नजर आ रही है। 

उसके नीचे ही एक और डेट 2 जुलाई 2022 लिखी हुई है। इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोग इस वायरल तस्वीरों की सच्चाई जानना चाहते हैं।

अगर यह वायरल तस्वीरें सच हुई तो राखी सावंत की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले वो साल 2019 में NRI रितेश से शादी की थी। हालांकि, साल 2022 में दोनों अलग हो गए थे। मालूम हो कि एक्ट्रेस राखी सावंत की मां हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्हें कैंसर के बाद ब्रेन ट्यूमर का पता चला है। 

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव