मनोरंजन

ममता कुलकर्णी को ढूंढ रहे फैंस, करण अर्जुन के री रिलीज पर 'मुझको राणा जी माफ करना' गाना देख आई याद

ममता कुलकर्णी को उनके फैंस अब ढूंढ रहे हैं, करण अर्जुन फिर से सिनेमाघर में 30 साल बाद रिलीज हुई है। मुझको राणा जी माफ करना गाना देख लोगों को ममता कुलकर्णी की याद आई है। वह 22 साल से लापता हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: 'करण अर्जुन' फिल्म का गाना 'मुझको राणा जी माफ करना' बेहद लोकप्रिय हुआ था। यह गाना लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। इस गाने में 'ममता कुलकर्णी' नजर आई थी और ममता कुलकर्णी अब करीब 22 साल से लापता हैं। बॉलीवुड से दूर ममता कुलकर्णी गुमनामी में जीवन बिता रही हैं, ना ही सोशल मीडिया पर वह एक्टिव हैं और ना ही उनके बारे में यह कोई जानता है कि वह इस समय कहां हैं, खुद फिल्म मेकर राकेश रोशन ने भी बताया कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं कि ममता कुलकर्णी इस समय कहां हैं।

राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'करण अर्जुन' 30 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 22 नवंबर 2024 को इसे एक बार फिर सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया है। फिल्म को 30 साल पूरे हो चुके हैं, फिल्म में नजर आने वाले सभी कलाकार अभी भी इंडस्ट्री में बने हुए हैं, फिल्म देखने के बाद लोगों को अमरीश पुरी और ममता कुलकर्णी की कमी महसूस हो रही है, क्योंकि अमरीश पुरी का निधन हो चुका है और ममता कुलकर्णी इंडस्ट्री से गायब हैं।

फिल्मी बीट को दिए गए इंटरव्यू में खुद फिल्म मेकर राकेश रोशन ने बताया कि अमरीश पुरी की कमी उनको फिल्म के री रिलीज के मौके पर काफी खल रही है। अमरीश पुरी अगर होते तो वह बेहद खुश होते इस फिल्म को री रिलीज होते हुए देखते। ममता कुलकर्णी ने भी फिल्म में अहम रोल निभाया था, लेकिन वह इस समय कहां है इसके बारे में मुझे भी पता नहीं है। ममता कुलकर्णी के काम की अगर बात करें तो 90 के दशक में वह एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हुआ करती थी। उन्होंने 'वक्त हमारा है', 'आशिक आवारा', 'क्रांतिवीर' और 'करण अर्जुन' जैसी बेहद सफल फिल्मों में काम किया था। साल 2002 में वह आखिरी बार बॉलीवुड की फिल्म 'कभी तुम कभी हम' में नजर आई थी। उसके बाद 22 साल बीत गए हैं वह पूरी तरह से लापता हैं, उनके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी