नरेंद्र मोदी की वजह से राजपाल यादव छोड़ी राजनीति 
मनोरंजन

नरेंद्र मोदी की वजह से राजपाल यादव ने छोड़ी राजनीति, एक्टर बोले मैं जो चाहता था....

राजपाल यादव ने पॉलिटिक्स छोड़ने को लेकर बात की है और बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से उन्होंने राजनीति छोड़ दी है। आइए जानते हैं इस विषय पर राजपाल यादव ने क्या कहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड के कॉमेडियन राजपाल यादव ने खुद की एक पार्टी बनाई थी जिसका नाम था सर्व सम्भाव पार्टी और सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनने का प्रयास किया था, हालांकि अब वो राजनीति से दूरी बना चुके हैं और अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। हाल ही में राजपाल यादव ने पॉलिटिक्स छोड़ने को लेकर बात की है और बताया है कि उनके पॉलिटिक्स छोड़ने के पीछे का कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राजपाल यादव ने बताया कि उन्होंने राजनीति क्यों छोड़ दी?

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राजपाल यादव ने बताया कि 2019 में नरेंद्र मोदी के सत्ता में वापसी के बाद उन्होंने राजनीति को हमेशा से अलविदा कह दिया। राजपाल यादव ने कहा जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण और पहाड़ इन पांच चीजों से मेरा अटूट रिश्ता है। मुझे एहसास था कि मैं इनके लिए कुछ करुंगा। इसीलिए मैंने सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनने का प्रयास किया, लेकिन जो बदलाव में लाना चाहता था वह बदलाव मोदी ले आए हैं। खासतौर पर एक धरती एक परिवार, एक फ्यूचर की थीम के साथ वह सभी नागरिकों को सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ लेकर आए हैं।

एजेंसी से बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने बताया नरेंद्र मोदी ने देश में संदेश दिया, लड़ो मत भैया, लड़ना ही है तो सभी मिलकर गरीबी से लड़ो, तो मोदी वह काम कर रहे हैं जो मैं करना चाहता था। जब नरेंद्र मोदी वही काम कर रहे हैं, तो मुझे पॉलिटिक्स में रहने की क्या जरूरत और यही कारण है कि मैंने राजनीति से दूरी बना ली है और अब मैं अपने काम पर फोकस कर रहा हूं। इतना ही नहीं राजपाल यादव ने यह भी कहा कि अब मैं जब वैश्विक राजनीति को देखता हूं तो कुछ चीज मुझे बहुत अच्छी लगती है और यह बदलाव नरेंद्र मोदी की वजह से ही आया है।

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO