राजपाल यादव डांस वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘सर से जो सरके...’ पर थिरके राजपाल यादव, जमानत के बाद पत्नी संग भतीजी की शादी में लगाए जबरदस्त ठुमके

Rajpal Yadav Dance Video Viral: चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हुए और सीधे भतीजी की शादी में पहुंचे, जहां उनका डांस वीडियो वायरल हो गया।

स्नेहा मौर्या

Rajpal Yadav Dance In Niece Wedding: चेक बाउंस मामले में सरेंडर करने के 13 दिन बाद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के तुरंत बाद वह अपने परिवार के एक खास समारोह में शामिल हुए। दरअसल, उन्होंने अदालत में पारिवारिक शादी का हवाला देते हुए जमानत की अर्जी दी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया।

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव अपनी भतीजी की शादी में पहुंचे, जहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह पारंपरिक कुर्ता और धोती पहने नजर आ रहे हैं। शादी के जश्न में वह घर की महिलाओं के साथ खुलकर डांस करते दिखाई दिए। वीडियो में वह मशहूर गीत 'सर से जो सरके' पर थिरकते दिखते हैं। कुछ देर बाद उनकी पत्नी भी उनके साथ डांस फ्लोर पर शामिल हो गईं, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

राजपाल यादव के वीडियो पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि मुश्किल समय के बाद खुश रहना ही असली जीत है। वहीं, कुछ यूजर्स ने उनके खिलाफ चल रहे आर्थिक मामले को लेकर सवाल भी उठाए। सोशल मीडिया पर समर्थन और आलोचना दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

क्या है पूरा कानूनी मामला?

जानकारी के अनुसार, चेक बाउंस केस में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट द्वारा रिहाई वारंट जारी किया गया, जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा किया गया। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव के जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए 18 मार्च तक अंतरिम राहत दी। अदालत ने शर्त रखी थी कि संबंधित कंपनी के खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा किए जाएं। तय समय में राशि जमा करने के बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई।

सेलेब्स ने की थी एक्टर की मदद

मामले के दौरान सलमान खान, सोनू सूद और वरुण धवन समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के मदद के लिए आगे आने की खबरें भी सामने आईं। हालांकि, इस पर परिवार की ओर से अलग-अलग बयान दिए गए। फिलहाल, राजपाल यादव की अंतरिम रिहाई और शादी में उनके डांस का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की निगाहें इस केस की अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर