राजपाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

मुझे किसी की सिंपैथी नहीं चाहिए...राजपाल यादव ने इंडस्ट्री से मिले सपोर्ट पर तोड़ी चुप्पी, दे दिया बड़ा बयान

Rajpal Yadav News: 9 करोड़ कर्ज मामले में तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव ने इंडस्ट्री के सपोर्ट पर तोड़ी चुप्पी है और उन्होंने कहा कि मैं फ्रॉड होता तो काम नहीं मिलता।

स्नेहा मौर्या

Rajpal Yadav Tihar Jail Interim Bail: बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के कर्ज मामले में तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत मिल गई है। यह मामला 2010 में उनके डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापता से जुड़ा था। फिल्म के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये के लोन को वह चुकाने में असफल रहे, जिससे ब्याज और जुर्माने सहित कुल राशि बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गई।

राजपाल यादव ने इस लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस केस में 5 फरवरी 2026 को खुद को सरेंडर किया था। जेल में कुछ समय बिताने के बाद उन्होंने ढाई करोड़ रुपये जमा कर अंतरिम जमानत प्राप्त की। इस कठिन दौर में बॉलीवुड इंडस्ट्री ने उनके लिए हाथ आगे बढ़ाया और उनका समर्थन किया।

बॉलीवुड सितारों से मिली मदद पर राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड के बड़े सितारों जैसे सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार ने राजपाल यादव की मदद की। इसके अलावा कुछ फिल्ममेकरों ने उन्हें नई फिल्में ऑफर की। यह समर्थन साबित करता है कि इंडस्ट्री में उनकी प्रतिभा और साख आज भी बरकरार है।

जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव ने ईटाइम्स से बातचीत में इंडस्ट्री के सहयोग के लिए आभार जताया और कहा, “यह मामला पहली बार 2012 में मीडिया में आया था और तब रिपोर्ट्स में कहा गया कि मैं फ्रॉड हूं। इसके बावजूद, मुझे हर साल कम से कम 10 फिल्में मिली हैं। अगर मैं सच में फ्रॉड होता तो कोई मेरे साथ काम क्यों करता?”

हालांकि, राजपाल यादव ने यह स्पष्ट किया कि उन्होंने मदद करने वाले स्टार्स के नाम नहीं लिए क्योंकि उन्हें सहानुभूति नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं सभी मदद की इज्जत करता हूं, लेकिन मुझे सहानुभूति नहीं चाहिए। इंडस्ट्री ने हमेशा मेरे साथ खड़े रहने का भरोसा  दिया है।”

भतीजी की शादी फंक्शन में जमकर थिरकते दिखे थे एक्टर

हालांकि, जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव अपनी भतीजी की शादी में पहुंचे, जहां उनका स्टाइल और अंदाज सबका ध्यान खींच रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्हें पारंपरिक कुर्ता और धोती में देखा गया था। शादी के जश्न में उन्होंने घर की महिलाओं के साथ मिलकर जमकर डांस किया। वीडियो में वह हिट गाने ‘सर से जो सरके’ पर थिरकते नजर आए। थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी भी डांस फ्लोर पर शामिल हुईं, जिससे माहौल और भी जीवंत और खुशियों भरा बन गया।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट