मनोरंजन

तिहाड़ से रिहा होते ही मीडिया से मुखातिब होंगे राजपाल यादव, भाई का पहला रिएक्शन हुआ वायरल

Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिल गई है और वह जेल से बाहर आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। साथ ही भतीजी की शादी में शामिल होंगे।

स्नेहा मौर्या

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड अभिनेता रालपाल यादव को चेक बाउंस मामले में बड़ी राहत मिली है। 5 फरवरी को उन्होंने इस केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था और 11 रातें जेल में बिताईं। गुरुवार को हुई सुनवाई में उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी, लेकिन सोमवार 16 फरवरी को उनकी जमानत अर्जी पर दोबारा सुनवाई हुई और आखिरकार उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई।

दरअसल, राजपाल यादव ने अदालत से अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बेल की मांग की थी। अब उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दी गई है, जिससे वह शाहजहांपुर में पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकेंगे। कोर्ट ने सख्त शर्तों के साथ राहत दी है और अभिनेता को अपना पासपोर्ट जमा कराने का आदेश भी दिया है।

राजपाल यादव के जमानत के लिए कितनी रकम हुई जमा?

शिकायतकर्ता के वकील के मुताबिक, राजपाल यादव की ओर से सोमवार को 1.5 करोड़ रुपये संबंधित पक्ष के खाते में जमा कराए गए। इससे पहले 75 लाख रुपये दिए जा चुके हैं और 25 लाख रुपये हाई कोर्ट में जमा हैं। इसके बावजूद करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये अब भी बकाया बताए जा रहे हैं। अदालत ने अगली सुनवाई 18 मार्च को तय की है। यदि इस बीच शेष राशि का भुगतान कर दिया जाता है, तो शिकायतकर्ता की ओर से मामले को खत्म करने की अपील की जा सकती है।

बाहर आकर एक्टर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

वहीं, राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जेल से बाहर आने के बाद अभिनेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और पूरे मामले पर खुलकर बात करेंगे। यह प्रेस वार्ता एक-दो दिन में आयोजित की जा सकती है।इसके अलावा उनके भाई ने खुशी जाहिर करते हुए समर्थकों का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने कहा कि राजपाल के बिना घर की शादी में कोई रौनक नहीं होती।

बॉलीवुड सेलेब्स का मिला समर्थन

अभिनेता सोनू सूद ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशी जताई और लिखा कि दुआओं और समर्थन से इंतजार खत्म हुआ। अब वह हंसी लौटेगी जिसे लोग मिस कर रहे थे। साथ ही राहुल महाजन ने भी एक्स पर पोस्ट कर भावनात्मक समर्थन दिया। फिलहाल, सभी की नजरें 18 मार्च की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस मामले की आगे की दिशा तय होगी।

Weather Alert: UP-MP समेत 21 राज्यों में मंडराया खतरा, IMD ने भारी बारिश और तेज हवाओं का जारी किया ऑरेंज अलर्ट

6 साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में पिटाई के दौरान टीचर की गोद में गिरा बच्चा, वीडियो वायरल

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, कांग्रेस की जाति जनगणना अभियान पर बैठक आज

सुप्रीम कोर्ट में खेल के अधिकार पर बड़ी सुनवाई, क्या बच्चों को मिलेगा खेलने का मौलिक अधिकार?

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?