राजपाल यादव (फोटो-सोर्स,सओशल मीडिया)  
मनोरंजन

राजपाल यादव की बेल पर आज सुनवाई, क्या तिहाड़ से होगी घर वापसी या जेल में ही कटेगी रात?

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: दिल्ली हाईकोर्ट में आज राजपाल यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। 9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस केस में तिहाड़ में बंद एक्टर को राहत मिलेगी या नहीं, नजरें टिकी हैं।

स्नेहा मौर्या

Rajpal Yadav Bail Hearing Today: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की जमानत याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में दोबारा सुनवाई होने जा रही है। करीब 9 करोड़ रुपये के कर्ज और 7 चेक बाउंस मामलों में वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। 12 फरवरी को हाई कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनके वकील के अनुरोध पर सुनवाई 16 फरवरी तक टाल दी गई थी। इस बार अभिनेता ने पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम राहत की मांग की है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट से मिली थी सख्त टिप्पणी

पिछली सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि राजपाल यादव जेल इसलिए गए क्योंकि उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए। कोर्ट ने यह भी उल्लेख किया कि अभिनेता पहले आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे चुके हैं, जहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अदालत ने शिकायतकर्ता पक्ष से भी जमानत अर्जी पर जवाब मांगा था।

राजपाल यादव के वकील ने दलील दी थी कि उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने अदालत से समय देने की गुजारिश की थी और आश्वासन दिया था कि अगली तारीख तक कुछ ठोस प्रस्ताव पेश करेंगे।

इधर, फिल्म इंडस्ट्री से राजपाल यादव को समर्थन मिल रहा है। उनके मैनेजर गोल्डी के मुताबिक, कई बड़े सितारे मदद के लिए आगे आए हैं। हालांकि उन्होंने नाम लेने से परहेज किया, लेकिन यह जरूर कहा कि इंडस्ट्री इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी है। अभिनेता की पत्नी राधा यादव ने भी समर्थन मिलने की पुष्टि की है और कहा कि राजपाल रिहाई के बाद खुद मीडिया से बात करेंगे।

साल 2010 से शुरू हुआ पूरा विवाद

यह पूरा मामला साल 2010 से जुड़ा है, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। समझौते के तहत उन्हें करीब 8 करोड़ रुपये लौटाने थे। फिल्म 2012 में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। शिकायतकर्ता का दावा है कि रकम अब तक नहीं चुकाई गई और दिए गए 7 चेक भी बाउंस हो गए।

बीते 16 वर्षों में अदालत में कई बार भुगतान का आश्वासन दिया गया, लेकिन कथित तौर पर वह पूरा नहीं हो सका। 5 फरवरी को अदालत की फटकार के बाद राजपाल यादव ने सरेंडर कर दिया था। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या उन्हें अंतरिम जमानत मिलती है या नहीं।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई