राजकुमार राव-वामिका गब्बी की भूल चूक माफ का रिव्यू  
मनोरंजन

मूवी रिव्यू: कॉमेडी और इमोशन से भरपूर है राजकुमार राव-वामिका गब्बी की भूल चूक माफ

तमाम तरह की अड़चनों को झेलने के बाद आखिरकार फिल्म भूल चूक माफ सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई। इस फिल्म को देखने से पहला इसका ये रिव्यू जरूर पढ़ें।

सोनाली झा

कहानी: ये कहानी है रंजन, तितली और उनकी प्रेम कहानी की। फिल्म की शुरुआत होती हैं इस भावना के साथ जहां रंजन तितली से बेइंतहा प्रेम करता है और उसे शादी करना चाहता है। लेकिन उसके पास नौकरी न होने के कारण तितली के पिता इस शादी का विरोध करते हैं। वे शर्त रखते हैं कि अगर रंजन सरकारी नौकरी पाता है तब ही वे तितली की शादी उसे कराएंगे। ऐसे में तमाम तरह के जुगाड़ लगाने के बाद रंजन आखिरकार सरकारी नौकरी पाता है और शुरुआत होती है शादी की तैयारी। हालांकि कहानी में एक ऐसा मोड़ आता है जहां रंजन अपनी हल्दी के दिन से आगे ही नहीं बढ़ पाता है। मानों उसकी हल्दी का दिन रोज ही रिपीट हो रहा होता है, जिससे वो बेहद परेशान हो जाता है और समय आगे न बढ़ पाने के कारण वो बेहद व्यथित होता है। इस कहानी में आगे जो होता है वो हमें न सिर्फ हंसाती है बल्कि रुलाती है और साथ ही एक अहम संदेश भी देती है।

अभिनय: राजकुमार राव एक फिर अपने काम से हमें खूब एंटरटेन करते हैं। बनारस के लड़के का किरदार निभा रहे राजकुमार अपने बोलचाल से लेकर अपनी स्टाइल हर चीज से हमें इम्प्रेस करते हैं। वहीं वामिका भी अपने किरदार में बेहद ढली हुई नजर आई। साथ ही वे पर्दे पर बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बात करें संजय मिश्रा की तो वे हमें यहां खूब हंसाते हैं। उन्हें देखकर लगता है कि वे वाकई बनारस के रहिवासी हैं। इसी के साथ रघुबीर यादव औआर सीमा पाहवा ने भी अपने किरदार के साथ पूर्णतः न्याय किया है।

म्यूजिक: फिल्म के म्यूजिक की बात करें तो इसपर और बेहद काम किया जा सकता था। हालांकि इसका बैकग्राउंड म्यूजिक बढ़िया है, फिल्म में धनश्री वर्मा के डांस नंबर वाले गीत को और भी बढ़िया बनाया जा सकता था, ठीक उसी प्रकार जैसा प्रोड्यूस दिनेश विजन ने ‘स्त्री 2’ में तमन्ना भाटिया के गीत आज की रात’ को बनाया था।

फाइनल टेक: ये एक क्लासिक लव स्टोरी है जिसे नई जमाने की समस्याओं के साथ पेश किया गया है। फिल्म में जहां मजेदार डायलॉग्स और कॉमेडी से भरपूर सीन्स हैं इस कहानी के मध्य से आनेवाला ट्विस्ट उसे बेहद रोमांचक बनाता है। भूल चूक माफ एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है जिसका आप भरपूर मजा लेंगे। मेकर्स ने एक हल्की-फुल्की प्रेम कहानी को यूनिक ट्विस्ट के साथ प्रस्तुत किया है। फिल्म के लोकेशन, इसके सपोर्टिंग एक्टर्स और साथ इसकी कहानी, इसे मनोरंजन से भरपूर बनाती है। हमारी राय में आप भी इस फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देख सकते हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप