मनोरंजन

रजनीकांत ने रक्षित शेट्टी स्टारर '777 चार्ली' की खूब की वाहवाही, अभिनेता ने पोस्ट कर दी जानकारी

उज्वला धारपवार

मुंबई: साउथ अभिनेता रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं क्योंकि उनकी फिल्म '777 चार्ली' (777 Charlie) दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अभिनेता के अभिनय के साथ-साथ फिल्म की कहानी की भी खूब तारीफ हो रही है। अभिनेता-फिल्म निर्माता पृथ्वीराज, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के बाद अब सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने भी फिल्म की खूब वाहवाही की है। रक्षित ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी फैंस को दी है। 

रक्षित ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया कि 'थलाइवा' रजनीकांत ने उन्हें फिल्म के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की है। उन्होंने ने मुझे मिलने के लिए बुलाया है।' अभिनेता ने अपने ट्वीट में आगे कहा- 'आज के दिन की क्या शानदार शुरुआत हुई है। रजनीकांत सर का फोन आया। उन्होंने मेरी फिल्म 777 चार्ली देखी, वह इससे काफी प्रभावित हुए। 'थलाइवा' ने इस फिल्म को लेकर मुझसे बात की। खुद सुपरस्टार मेरी तारीफ की ये अद्भुत से परे है। बहुत बहुत धन्यवाद रजनीकांत सर।' 

बता दें, फिल्म को 10 जून को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। '777 चार्ली' एक दुर्व्यवहार करने वाले कुत्ते की कहानी है। कुत्ता अपने दुराचारी के चंगुल से बच जाता है और एकांतप्रिय व्यक्ति के घर में आश्रय पाता है।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें