रजनीकांत की जेलर 2 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Jailer Collection: रजनीकांत फिल्म 'जेलर 2' ने दुनियाभर में मचाया तहलका, 24 दिनों में 825 करोड़ की कमाई

Rajinikanth Jailer Collection: 'जेलर 2' की सफलता पर रजनीकांत ने अपनी विनम्रता से दिल जीत लिया। 825 करोड़ की कमाई के बावजूद उन्होंने फिल्म की कामयाबी का क्रेडिट मेकर्स और अनिरुद्ध रविचंदर को दिया।

सोनाली झा

Highlights

  • रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने दुनियाभर में 825 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

  • फिल्म की सफलता पर रजनीकांत ने खुद को नहीं, बल्कि पूरी टीम को क्रेडिट दिया।

  • अभिनेता ने प्रोड्यूसर कलानिधि मारन और डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार का जिक्र किया।

Rajinikanth Film Jailer 2 Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई करते हुए ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर लिया है। दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी इसकी सफलता की तारीफ कर रहे हैं। अब फिल्म की कामयाबी पर खुद रजनीकांत का रिएक्शन सामने आया है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि सुपरस्टार ने इस बड़ी सफलता का पूरा श्रेय खुद लेने के बजाय फिल्म के मेकर्स और म्यूजिक कंपोजर को दिया है।

फिल्म की सफलता को लेकर तमिल फिल्म एक्टिव प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर जी. धनंजयन ने हाल ही में 'मीडिया सर्कल' को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने रजनीकांत से मुलाकात की थी और एसोसिएशन की तरफ से उन्हें सम्मानित करने की इच्छा जताई थी। धनंजयन के मुताबिक, यह सुनकर रजनीकांत हैरान रह गए और उन्होंने कहा कि क्या ऐसा है? उन्होंने बताया कि फिल्म की इतनी बड़ी सफलता के बावजूद अभिनेता बेहद विनम्र नजर आए।

मेकर्स और अनिरुद्ध रविचंदर को दिया सफलता का क्रेडिट

जी. धनंजयन ने बताया कि रजनीकांत इस सम्मान को स्वीकार करने में भी हिचकिचा रहे थे। वह फिल्म जेलर 2 की सफलता का पूरा श्रेय खुद नहीं लेना चाहते थे। उन्होंने इस कामयाबी के लिए प्रोड्यूसर कलानिधि मारन, डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर का भी जिक्र किया। हालांकि, धनंजयन के काफी आग्रह करने के बाद रजनीकांत ने सम्मान स्वीकार कर लिया। अभिनेता का यह व्यवहार उनकी सादगी और टीम के प्रति सम्मान को दिखाता है।

दुनियाभर में 825 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने रिलीज के 24 दिनों में दुनियाभर में 825 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, भारत में इसका कुल कारोबार 469.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

फिल्म में अभिनेता रजनीकांत के अलावा विद्या बालन, योगी बाबू, एसजे सूर्या और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन, जैकी श्रॉफ, मोहनलाल और शिव राजकुमार ने कैमियो किया है। फिल्म की जबरदस्त सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रजनीकांत का स्टारडम दर्शकों के बीच आज भी बरकरार है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना