रजनीकांत की 'जेलर 2' ओटीटी पर 12 नवंबर को मचाएगी धमाल, 5 भाषाओं में 240 से ज्यादा देशों में होगी रिलीज

Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। यह एक्शन ड्रामा फिल्म 12 नवंबर 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
Jailer 2 OTT Release
रजनीकांत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 'जेलर 2' 12 नवंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम।

  • फिल्म 5 भाषाओं में 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी।

  • रजनीकांत के साथ मोहनलाल, ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति की खास मौजूदगी।

Rajinikanth Jailer 2 Amazon Prime Video: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने की तैयारी कर ली है। सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए दर्शकों के लिए यह अच्छी खबर है।

खास बात यह है कि इस बार थलाइवा का जलवा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों के दर्शक भी फिल्म जेलर 2 को देख सकेंगे। फिल्म 12 नवंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

5 भाषाओं में देख सकेंगे जेलर-2

'जेलर 2' की डिजिटल रिलीज को खास बनाने वाली सबसे बड़ी बात इसकी 5 भाषाओं में स्ट्रीम होना है। फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीम होगी। इससे अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों को अपनी पसंद की भाषा में रजनीकांत का एक्शन देखने का मौका मिलेगा। प्राइम वीडियो ने फिल्म की ग्लोबल स्ट्रीमिंग रिलीज की आधिकारिक ऐलान किया है।

फिर दिखेगा लोगों को टाइगर मुथुवेल पांडियन का जादू

फिल्म जेलर-2 में एक्टर रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के रोल में नजर आएंगे। कहानी में उनका रोल एक बार फिर मुश्किल हालात में फंसता है, जहां परिवार को बचाने और अपराधियों से मुकाबला करने के लिए उन्हें अपने पुराने अंदाज में लौटना पड़ता है। डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार ने इस बार कहानी के साथ एक्शन और इमोशनल ड्रामा का दायरा भी बढ़ाया है।

Jailer 2 OTT Release
खून से सनी गाड़ी और हाथ में बंदूक लेकर दिखे कमल हासन, 'संडियार' के पोस्टर में दिखा एक्टर का खूंखार अंदाज

जेलर-2 में कई बड़े स्टार्स का मेला

'जेलर 2' की स्टार कास्ट भी दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण है। रजनीकांत के साथ फिल्म में एस.जे. सूर्या, शिवराजकुमार, सूरज वेण्जारमूडू, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, रम्या कृष्णन और योगी बाबू जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। वहीं मोहनलाल, ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति का कैमियो फिल्म को और दिलचस्प बनाता है।

अनिरुद्ध रविचंदर के म्यूजिक ने बढ़ाया फिल्म का दम

फिल्म के एक्शन और बड़े स्टारकास्ट के साथ अनिरुद्ध रविचंदर का म्यूजिक भी इसकी खासियत है। उनके म्यूजिक ने फिल्म के माहौल और रजनीकांत के स्क्रीन प्रेजेंस को और प्रभावशाली बनाया है।

'जेलर 2' ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की है। अब 12 नवंबर को इसकी डिजिटल रिलीज होने जा रही है। ऐसे में फिल्म के फैंस के पास इसे घर बैठे देखने का मौका होगा।