अभिनेता रजनीकांत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दा, 4 बजे तक छाप डाले 25 करोड़, जानें कुल कलेक्शन

Jailer 2 Day 4 Collection: 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रविवार को रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने शाम 4 बजे तक 25.26 करोड़ रुपये कमाए। इसका कुल कलेक्शन 170.30 करोड़ रुपये पहुंच गया।

सोनाली झा

Highlights

  • रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने चौथे दिन रविवार शाम 4 बजे तक 25.26 करोड़ रुपये कमाए।

  • रविवार को तमिल वर्जन ने 19.26 करोड़ और तेलुगू वर्जन ने 4.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

  • 'जेलर 2' में रजनीकांत के साथ विद्या बालन, मोहनलाल और शिवा राजकुमार जैसे कलाकार नजर आए हैं।

Jailer 2 Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और वीकेंड पर इसकी कमाई में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। रविवार को रिलीज के चौथे दिन भी फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का कुल कलेक्शन 170 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। आइए जानते हैं कि रविवार को फिल्म ने कितनी कमाई की और अब तक इसका बॉक्स ऑफिस सफर कैसा रहा है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'जेलर 2' ने रविवार शाम 4 बजे तक 25.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस दौरान फिल्म को 8,071 शोज मिले। भाषा के हिसाब से देखें तो तमिल वर्जन ने 19.26 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तेलुगू वर्जन का कलेक्शन 4.42 करोड़ रुपये रहा। हिंदी वर्जन से शुरुआती आंकड़ों में 2.57 लाख रुपये की कमाई दर्ज की गई। फिल्म के चौथे दिन के अंतिम आंकड़े अभी सामने नहीं आए थे।

तीन दिनों में भी की शानदार कमाई

अभिनेता रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 37.10 करोड़ रुपये रहा, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 47.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इन शुरुआती तीन दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली थी। चौथे दिन की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन 170.30 करोड़ रुपये बताया गया है।

दुनियाभर में भी फिल्म का जलवा

फिल्म का प्रदर्शन घरेलू बाजार के साथ विदेशी बाजारों में भी शानदार बताया गया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 'जेलर 2' का ओवरसीज कलेक्शन 152 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 321 करोड़ रुपये रहा। फिल्म को मिल रहे सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ से भी इसके कारोबार को फायदा मिलने की उम्मीद है।

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

नेलसन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2' में रजनीकांत मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में विद्या बालन, मोहनलाल, शिवा राजकुमार, योगी बाबू, विनायकन और रम्या कृष्णन जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। अब दर्शकों की नजरें इसके चौथे दिन के अंतिम कलेक्शन और आने वाले दिनों की कमाई पर टिकी हैं।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

नशे के खिलाफ अभियान: सप्ताहभर में देश के 5 ठिकानों से कई सौ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, देखे पूरी लिस्ट

फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित ने सुनाई अपनी आपबीती, कॉकपिट का दरवाजा खोलने से पहले उनके साथ क्या हुआ?

न डरेंगे, न पीछे हटेंगे...रिहाई के बाद अभिजीत दिपके ने बताया आंदोलन का अगला प्लान

Agra : ताजमहल की खूबसूरती पर लापरवाही का दाग! ASI की निगरानी पर उठे सवाल