अमिताभ बच्चन के घर क्या भिजवाते रहते हैं मीका सिंह, बिग बी ने खोला सिंगर की दरियादिली का राज

Mika Singh Gift To Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में मीका सिंह से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया। बिग बी ने बताया कि मीका हर दो-तीन महीने में उनके लिए कुछ न कुछ भेजते हैं।
Mika Singh Gift To Amitabh Bachchan
फाल्गुनी पाठक, अमिताभ बच्चन और मीका सिंह(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में सिंगर मीका सिंह और फाल्गुनी पाठक पहुंचे।

  • अमिताभ बच्चन ने बताया कि मीका सिंह हर दो-तीन महीने में उनके लिए कुछ न कुछ भेजते रहते हैं।

  • मीका सिंह ने एक बार अमिताभ बच्चन के घर बड़ा ओरिजिनल पियानो भिजवाया था।

Mika Singh Piano Gift: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो में अक्सर सितारे पहुंचते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करते हैं। हाल ही में सिंगर मीका सिंह और फाल्गुनी पाठक ने शो में शिरकत की। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने मीका सिंह की दरियादिली का एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

बिग बी ने बताया कि मीका सिंह ने उनके घर पर एक बड़ा सा ओरिजिनल पियानो भिजवा दिया था। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने मीका सिंह के अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि वह जहां भी जाते हैं, वहां कुछ न कुछ धमाका जरूर करते हैं। बिग बी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मीका सिंह के आने पर कोई बड़ा धमाका न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। सिंगर की कुछ आदतें बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन उनके तोहफे काफी बड़े और हैरान करने वाले होते हैं।

मीका ने बिग बी के घर भिजवाया था बड़ा पियानो

अमिताभ बच्चन ने मीका सिंह की दरियादिली का जिक्र करते हुए बताया कि सिंगर हर दो-तीन महीने में उनके लिए कुछ न कुछ भेजते रहते हैं। हालांकि, उनके तोहफे सामान्य नहीं होते। बिग बी ने बताया कि एक बार मीका सिंह ने उनके घर एक बड़ा सा ओरिजिनल पियानो भिजवा दिया था, जिसे एक बड़ी पेटी में गाड़ी के जरिए पहुंचाया गया।

Mika Singh Gift To Amitabh Bachchan
प्रियंका चोपड़ा का गोल्डन कॉउचर लुक देख फैंस हुए फिदा, डायमंड नेकलेस और ग्लैमरस अंदाज पर ठहरीं सबकी नजरें

अमिताभ बच्चन ने कही ये बात

अमिताभ बच्चन ने इस घटना को याद करते हुए मजाकिया अंदाज में इसे 'भयंकर' चीज बताया। उनकी यह बात सुनकर शो में मौजूद दर्शक और मेहमान हंस पड़े। इस दौरान तालियों की गूंज भी सुनाई दी। मीका सिंह की इस दरियादिली ने एक बार फिर दिखाया कि वह अपने करीबी लोगों को खास तोहफे देने से पीछे नहीं हटते।

जया बच्चन को भी पसंद है मीका सिंह की आवाज

अमिताभ बच्चन ने मीका सिंह की गायकी की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी जया बच्चन ने भी मीका की आवाज की खासियत पर ध्यान दिया है। बिग बी के मुताबिक, मीका की आवाज बाकी गायकों से अलग है और जब वह गाते हैं, तो बेहद सुहानी लगती है। उन्होंने दलेर मेहंदी की गायकी का भी जिक्र किया।

Mika Singh Gift To Amitabh Bachchan
विजय देवरकोंडा से शादी के लिए बेताब थीं रश्मिका मंदाना? कॉफी विद करण में कपल ने खोले कई राज

शो में फाल्गुनी पाठक और मीका ने जमाया रंग

'कौन बनेगा करोड़पति 18' में मीका सिंह और फाल्गुनी पाठक ने अपने गानों से समां बांध दिया। दोनों गायकों ने अमिताभ बच्चन की तारीफ की, वहीं बिग बी ने भी उनकी प्रतिभा की सराहना की। शो का यह खास एपिसोड मनोरंजन, संगीत और दिलचस्प किस्सों से भरपूर रहा।

Navbharat Live
navbharatlive.com