ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी ये मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

OTT पर फैंस को लुभा रही 2 महीने पुरानी फिल्म, रोमांच और सस्पेंस से भरपूर कहानी ने मचाया तहलका

Best OTT Moveis: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की 171वीं फिल्म 'कुली' हाल ही में रिलीज हुई और इसने थिएटर के बाद अब डिजिटल पर भी धमाल मचा दिया और इसे IMDb रेटिंग 6.1 मिली है।

स्नेहा मौर्या

Coolie OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर दिन नई फिल्में रिलीज होती रहती हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो थिएटर और डिजिटल दोनों जगह धमाल मचा देती हैं। हाल ही में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की 171वीं फिल्म ‘कुली’ भी इसी श्रेणी में शामिल हो गई है।

फिल्म ‘कूली’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया। इस फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया है और इसे साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा था। रजनीकांत की फैन फॉलोइंग और फिल्म की दमदार कहानी ने इसे थिएटर में भी हिट बना दिया।

कहां पर उपलब्ध है ये मूवी?

सिनेमाघरों के बाद ‘कुली’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर भी उपलब्ध है और यह टॉप ट्रेंड में शामिल हो गई है। फिल्म तमिल के साथ-साथ कन्नड़, हिंदी और अन्य भाषाओं में भी देखी जा सकती है, जिससे यह अलग-अलग दर्शक वर्ग तक आसानी से पहुंच रही है। फिल्म की कहानी देवा नाम के एक पूर्व सोने के तस्कर के इर्द-गिर्द घूमती है। देवा पुरानी सोने की घड़ियों में छिपी चोरी की तकनीक का इस्तेमाल करके अपने पुराने गिरोह को फिर से सक्रिय करना चाहता है और अपनी खोई हुई पहचान वापस पाना चाहता है। कहानी में एक्शन, थ्रिल और रोमांच का पूरा तड़का है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

एक्टर की हुई जमकर तारीफ

फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ रुपये बताया गया है और इसे Sun Pictures के बैनर तले कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस किया है। IMDb पर फिल्म को 6.1 की रेटिंग मिली है, जबकि फैंस और आलोचक दोनों ने रजनीकांत की परफॉर्मेंस और लोकेश कनगराज के निर्देशन की खूब तारीफ की है।

ओटीटी रिलीज के बाद भी ‘कुली’ दर्शकों के बीच हिट बनी हुई है। फिल्म का एक्शन और थ्रिलिंग कहानी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लोगों को पसंद आ रही है। रजनीकांत के फैंस इस फिल्म को कई भाषाओं में देखकर एक्शन और मनोरंजन का पूरा मज़ा ले सकते हैं। फिलहाल ‘कुली’ न सिर्फ सिनेमा हॉल में बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है, और यह साल 2025 की सबसे चर्चित साउथ इंडियन फिल्मों में शामिल हो गई है।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी