मनोरंजन

फहद फासिल के लिए पुष्पा 2 में राजेश खट्टर ने दी है आवाज, बॉलीवुड में डेब्यू का किया स्वागत

फहद फासिल के पुष्पा 2 के किरदार भंवर सिंह शेखावत को एक्टर राजेश खट्टर ने अपनी आवाज दी है। राजेश ने बॉलीवुड में फहद के डेब्यू का स्वागत किया है। फहद इम्तियाज अली की की फिल्म ईडियट्स का इस्तांबुल में नजर आएंगे।

अनिल सिंह

मुंबई: फहद फासिल के किरदार भंवर सिंह शेखावत की जमकर तारीफ हुई। पुष्पा 2 फिल्म के लिए कहा जा रहा है कि फहद फासिल अल्लू अर्जुन को कड़ी टक्कर देने में कामयाब हुए हैं। उनके एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ की गई। दर्शक उनके अभिनय को काफी पसंद कर रहे हैं और यही कारण है कि पुष्पा 2 फिल्म के लिए उन्हें सराहना भी मिल रही है। राजेश खट्टर ने भंवर सिंह शेखावत किरदार के लिए अपनी आवाज दी है। उन्होंने बॉलीवुड में फहद फासिल का स्वागत किया है

एक इंटरव्यू के दौरान फहद फासिल की तारीफ करते हुए राजेश खट्टर ने बताया मुझे उनका काम अच्छा लगता है, एक एक्टर होने के नाते, मैं खुद एक एक्टर हूं तो मैं जो देखता हूं उनकी क्राफ्ट मुझे ज्यादा समझ में आती है। राजेश खट्टर ने बताया कि फहद फासिल एक टैलेंटेड एक्टर हैं और बॉलीवुड में उनके डेब्यू का वो स्वागत करते हैं, हालांकि राजेश खट्टर ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि वह उनके लिए बॉलीवुड शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहेंगे वह यह कहेंगे कि हिंदी फिल्म में उनका आगमन स्वागत योग्य है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 में फहद फासिल शेखावत के अहम किरदार में नजर आए। इस फिल्म में उनका रोल पुलिस ऑफिसर का है और उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिन जीता है। फिल्म पुष्पा 2 की अगर बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने अहम भूमिका निभाई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन किया है। यह फिल्म 6 दिन में ही 900 करोड़ रुपए की कमाई करने में कामयाब हुई है और इसने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

फहद फासिल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वह इम्तियाज अली की फिल्म इडियट्स ऑफ इस्तांबुल में नजर आएंगे। फिल्म के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। बस यह कहा जा रहा है कि यह फिल्म इस्तांबुल और तुर्की के आसपास शूट होगी। इस फिल्म में वह तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे।

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत