राजस्थान के गांव की लड़की कैसे बनी मिस वर्ल्ड 2025 की कंटेस्टेंट 
मनोरंजन

कौन हैं नंदिनी गुप्ता? जानिए राजस्थान के गांव की लड़की कैसे बनी मिस वर्ल्ड 2025 की कंटेस्टेंट

राजस्थान के एक छोटे से गांव के किसान परिवार की लड़की नंदिनी गुप्ता ने मिस वर्ल्ड 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और वह इस प्रतियोगिता के टॉप 8 में पहुंच गई है। फाइनल के दिन वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

अनिल सिंह

राजस्थान की नंदिनी गुप्ता इस समय मिस वर्ल्ड 2025 को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हर कोई जानना चाहता है कि नंदिनी गुप्ता कौन हैं? वह मिस वर्ल्ड 2025 की कंटेस्टेंट कैसे बनी? यहां तक आने के लिए उन्हें क्या-क्या करना पड़ा? चलिए जानते हैं राजस्थान के छोटे से गांव से नंदिनी गुप्ता ने मिस वर्ल्ड 2025 के प्रतियोगिता तक का सफर कैसे तय किया।नंदिनी गुप्ता ने हमेशा से ही सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने का सपना देखा था और उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की।

नंदिनी गुप्ता का जन्म 2003 में राजस्थान के कोटा शहर में हुआ। उनकी शुरुआती शिक्षा कोटा के ही सेंट पॉल सेकेंडरी स्कूल में पूरी हुई। 14 साल तक कोटा में रहने के बाद वह मुंबई आ गई। मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की।

किसान परिवार से है नंदिनी गुप्ता

नंदनी गुप्ता के पिता सुमित गुप्ता किसान और बिजनेसमैन हैं। वही मां रेखा गुप्ता हाउसवाइफ है। उनकी छोटी बहन अनन्या गुप्ता है, जो फिलहाल पढ़ रही है। मुंबई आने के बाद उन्होंने फिटनेस, वॉइस ट्रेनिंग, रैंप वॉक और ब्यूटी कॉन्टेस्ट से जुडी ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। साल 2023 में उन्हें फेमिना मिस इंडिया का क्राउन पहनाया गया था। नंदिनी गुप्ता की प्रतिभा, सुंदरता और आत्मविश्वास ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है और अब वह दुनिया भर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

नंदिनी गुप्ता को 2023 में मिला था फेमिना मिस इंडिया का ताज

साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया का ताज हासिल करने के बाद यह सुनिश्चित हो गया था कि वह 2025 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए नंदिनी गुप्ता ने कड़ी मेहनत की। उन्होंने कोटा में ही इसकी शुरुआत कर दी थी।

10 साल की उम्र में नंदिनी गुप्ता ने देखा था मिस वर्ल्ड बनने का सपना

नंदिनी गुप्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह 10 साल की उम्र से सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए संघर्ष कर रही थी। आज वह जिस मुकाम पर पहुंची है उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत छिपी हुई है। वह मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। मिस वर्ल्ड 2025 भारत में ही आयोजित किया गया है। तेलंगाना के हैदराबाद में यह आयोजन चल रहा है। 31 मई को फाइनल होगा जिसमें मिस वर्ल्ड चुनी जाएगी।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा