राजा चौधरी और पलक तिवारी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं', बेटी पलक से दूरी पर छलका राजा चौधरी का दर्द, श्वेता तिवारी का भी किया जिक्र

Raja Chaudhary Reaction: अभिनेता राजा चौधरी ने बेटी पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के लिंकअप पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पलक अब उनके संपर्क में नहीं है और वह सिर्फ उसके जैविक पिता हैं।

सोनाली झा

Raja Chaudhary On Palak And Ibrahim Relationship: टीवी अभिनेता राजा चौधरी ने अपनी बेटी पलक तिवारी और उनके कथित बॉयफ्रेंड इब्राहिम अली खान को लेकर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल उनकी बेटी से कोई संपर्क नहीं है और इसलिए उनके निजी जीवन पर टिप्पणी करने का कोई मतलब नहीं बनता।

राजा चौधरी ने बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं है कि पलक इन दिनों कहां हैं, क्या कर रही हैं या किसके साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक वह खुद मेरे पास आकर कुछ नहीं बताती, तब तक मैं उसके निजी जीवन में दखल नहीं देना चाहता। लेकिन अगर वह आधी रात को भी मुझे फोन करेगी तो मैं उसके पास पहुंच जाऊंगा।

राजा चौधरी का बेबाक जवाब

जब उनसे पलक तिवारी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के कथित रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो राजा चौधरी ने बेहद सहज अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वो जवान है, उसका कोई बॉयफ्रेंड हो सकता है। इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है। हर इंसान की जिंदगी में दोस्त और रिश्ते होते हैं। राजा ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें इन खबरों से न खुशी होती है और न ही दुख।

राजा चौधरी ने जाहिर किया दर्द

इंटरव्यू के दौरान राजा चौधरी भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि आज उनकी बेटी उन्हें केवल एक जैविक पिता के रूप में देखती है और उनके जीवन में उनकी कोई सक्रिय भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर बेटी मेरे संपर्क में ही नहीं है तो मुझे क्यों फर्क पड़ना चाहिए? मुझे यही बताया गया है कि मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं। इस मामले में सवाल उनकी पूर्व पत्नी श्वेता तिवारी से पूछा जाना चाहिए, क्योंकि पलक उन्हीं के साथ रहती हैं।

लंबे समय से चर्चा में है पलक और इब्राहिम का नाम

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि दोनों सितारों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके बावजूद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिससे उनके अफेयर की चर्चाएं लगातार तेज होती रही हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान