राज शमानी (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Figuring Out Podcast: राज शमानी के शो फिगरिंग आउट पॉडकास्ट ने रचा इतिहास, जो रोगन को भी पछाड़ा

Raj Shamani Podcast: राज शमानी के पॉडकास्ट Figuring Out ने YouTube पर 2.2 करोड़ सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ यह दुनिया का सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाला पॉडकास्ट बन गया है।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • राज शमानी का पॉडकास्ट बना दुनिया का सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाला शो

  • 22 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ जो रोगन और स्टीवन बार्टलेट को पछाड़ा

  • इंदौर के छोटे से कमरे से शुरू हुआ सफर, 2026 में जुड़े 80 लाख सब्सक्राइबर

Raj Shamani Figuring Out Worlds Most Subscribed Podcast: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक छोटे से कमरे से शुरू हुआ सफर आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है। पॉडकास्टर राज शमानी के शो फिगरिंग आउट विथ राज शमानी ने नया इतिहास रच दिया है।

राज शमानी के शो फिगरिंग आउट विथ राज शमानी ने यूट्यूब पर 22 मिलियन यानी 2.2 करोड़ सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार करके इतिहास रच दिया है। जिसके बाद राज शमानी पॉडकास्ट दुनिया में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाला पॉडकास्ट बन गया है। ये इंडियन पॉडकास्ट इंडस्ट्री के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है।

जो रोगन और स्टीवन बार्टलेट को पछाड़ा

आंकड़ों के अनुसार, राज शमानी के शो ने स्टीवन बार्टलेट के द डायरी ऑफ ए सीईओ और जो रोगन के द जो रोगन एक्सपीरियंस को भी पछाड़ दिया है। द डायरी ऑफ ए सीईओ के लगभग 21.9 मिलियन और द जो रोगन एक्सपीरियंस के लगभग 21.2 मिलियन यूट्यूब सब्सक्राइबर बताए जा रहे हैं। इस तरह भारतीय पॉडकास्ट ने उस क्षेत्र में अपनी जगह बनाई है, जहां लंबे समय से पश्चिमी देशों के लोकप्रिय होस्ट और स्टूडियो का दबदबा रहा है।

2026 में जुड़े 80 लाख नए सब्सक्राइबर

साल 2021 में शुरू हुए फिगरिंग आउट की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शो ने अकेले 2026 में करीब 8 मिलियन यानी 80 लाख नए यूट्यूब सब्सक्राइबर जोड़े हैं। यह इसके कुल सब्सक्राइबर बेस का एक बड़ा हिस्सा है।

शो के सभी प्लेटफॉर्म पर हर महीने करीब 1.4 बिलियन व्यूज आने का दावा किया गया है। इसके अलावा, इसके यूट्यूब सब्सक्राइबर बेस में लगभग 22 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय दर्शक शामिल हैं। यानी हर पांच में से करीब एक सब्सक्राइबर भारत के बाहर से शो देखता है।

इंदौर से शुरू हुआ था राज शमानी का सफर

राज शमानी के अनुसार, शो शुरू करने के पीछे उनका मकसद दुनिया के खास और प्रभावशाली लोगों की सोच को समझना था। वह जानना चाहते थे कि सफल लोग कैसे सोचते हैं, उनके अनुभव क्या हैं और कौन-सी बातें उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का जन्मस्थान यह तय नहीं करना चाहिए कि उसे किससे सीखने का मौका मिलेगा। उनका मानना है कि दुनिया के बेहतरीन दिमागों से सीखने के लिए किसी का बड़े शहर में रहना या खास लोगों तक पहुंच होना जरूरी नहीं होना चाहिए।

भारतीय क्रिएटर्स के लिए बनी मिसाल

फिगरिंग आउट की सफलता यह दिखाती है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए छोटे शहरों से भी दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचा जा सकता है। इंदौर से शुरू हुआ यह शो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। राज शमानी के सामने अब इस बढ़त को बनाए रखने की चुनौती है।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल